Ind vs Eng: भारत ने दर्ज की टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत, इंग्लैंड को 434 रनों से हराया

क्रिकेट WC खेल

Ind vs Eng: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने इंग्लैंड (England) को 434 रनों से मात देकर टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली है। इससे पहले टीम इंडिया (Team India) ने साल 2021 में न्यूजीलैंड को 372 रनों से हराया था।
पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः राजकोट टेस्ट छोड़कर इस वजह से घर लौटे अश्विन, बाकी बचे 2 टेस्ट से भी हुए बाहर

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

भारत ने इंग्लैंड के सामने चौथे दिन 557 रनों का लक्ष्य दिया था जिसके जवाब में इंग्लैंड (England) की पूरी टीम महज़ 122 रनों पर ही ढेर हो गई। भारत के तरफ से पहली पारी में 112 रनों की पारी खेलने वाले रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में 5 महत्वपूर्ण विकेट हासिल करते हुए भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई। जड़ेजा के अलावा कुलदीप यादव ने 2 विकेट लिए तो वहीं फैमिली इमरजेंसी पर गए अश्विन ने 1 दिन बाद ही वापसी करते हुए 1 विकेट लिए तो बुमराह को भी एक सफलता हाथ लगी।

Pic Social Media

चौथे दिन भारतीय टीम (Indian Team) ने 2 विकेट पर 196 रन से शुरुआत की और कल 65 रन बनाकर नाबाद रहे शुभमन गिल शतक से चूक गए और 91 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन तीसरे दिन रिटायर्ड हर्ट हुए जायसवाल ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की खबर लेते हुए एक बार फिर दोहरा शतक लगाया और 236 गेंदों पर 14 चौके और 12 छक्के की मदद से 212 रन कूट डाले।जायसवाल के अलावा अपना टेस्ट मैच खेल रहे है सरफराज खान (Sarfaraz Khan) ने भी दूसरी पारी में एक और फिफ्टी लगाते हुए 72 गेंद में 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 68 रन बना डाले। भारत ने अपनी दूसरी पारी 430/4 पर पारी घोषित की।

Pic Social Media

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए नया कीर्तिमान रच दिया।

भारत की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी टेस्ट जीत

434 बनाम इंग्लैंड राजकोट 2024
372 बनाम न्यूजीलैंड मुंबई 2021
337 बनाम द. अफ्रीका दिल्ली 2015
321 बनाम न्यूजीलैंड इंदौर 2016
320 बनाम ऑस्ट्रेलिया मोहाली 2008

Pic Social Media

इस जीत के साथ ही उसने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) में 2-1 की बढ़त ले ली है। टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा।