Media Jobs: अगर आपकी आवाज़ में जादू जो श्रोताओं को अपनी ओर खींच सकती है तो आकाशवाणी आपको मौका दे रहा है। दरअसल मध्यप्रदेश के उज्जैन में महिला कार्यक्रम, ग्रामसभा, युववाणी कार्यक्रम के लिए कैजुअल अनाउंसर और प्रेजेंटर्स की जरुरत है। युववाणी कार्यक्रम के लिए अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास है और आयु सीमा 01 जनवरी 2025 को न्यूनतम 18 वर्ष से 30 वर्ष तक ही होनी चाहिए। जबकि अन्य सभी के लिए अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण है एवं आयु सीमा 01 जनवरी 2025 को न्यूनतम 20 वर्ष तथा अधिकतम 50 वर्ष है। सभी आवेदकों को उज्जैन नगर निगम सीमा का निवासी होना आवश्यक है। साथ ही कंप्यूटर की जानकारी जरुरी है।
ये भी पढ़ें: India Today: इंडिया टुडे का रात 10 बजे का प्रोमो, भाई ये मारिया है कौन ?

यह प्रक्रिया किसी नियमित रोजगार के लिए नहीं है। सफल उम्मीदवारों को कार्यक्रम संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सिर्फ और सिर्फ जब जैसी आवश्यकता होगी” के आधार पर कार्यक्रम कार्य हेतु प्रस्ताव दिया जा सकता है।
आवेदन पत्र इस लिंक पर ऑन लाइन भरे जा सकते है। bit.ly/airujjain अथवा मोबाइल नम्बर 9685676687 पर WhatsAap पर मेसेज कर प्राप्त कर भरे जा सकते हैं। इसके अलावा आकाशवाणी इंदौर और आकाशवाणी भोपाल के सोशल मीडिया हैंडल से भी प्राप्त कर भरे जा सकते है।
युववाणी के अतिरिक्त सभी कार्यक्रमों के लिए लिखित परीक्षा दिनांक 20 अगस्त 2025 को होगी। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण आवेदकों का स्वर परीक्षण (ऑडीशन) दिनांक 21 अगस्त 2025 को प्रातः 9 बजे से तथा स्वर परीक्षण में उत्तीर्ण आवेदकों का व्यक्तिगत साक्षात्कार दिनांक 22 अगस्त 2025 को होगा। युववाणी के आवेदक सीधे स्वर परीक्षण हेतु दिनांक 21 अगस्त 2025 को दोपहर 2 बजे उपस्थित होंगे। विस्तृत विवरण आवेदकों को WhatsAap पर भेजें जाएंगे।
लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, करेंट अफेयर्स, भारतीय संस्कृति, भाषा ज्ञान, लेखन क्षमता और अंग्रेजी का हिन्दी अनुवाद का परीक्षण किया जाएगा।
आवेदन गूगल फॉर्म के माध्यम से 18 अगस्त 2025 शाम 5 बजे तक ही स्वीकार किए जाएंगे।
