Gujarat

Gujarat में बड़ा हादसा, वडोदरा-आणंद पुल टूटने से कई लोगों की मौत, कई लापता

TOP स्टोरी Trending गुजरात
Spread the love

Gujarat के वडोदरा और आणंद जिलों को जोड़ने वाला एक पुराना पुल मंगलवार सुबह अचानक ढह गया

Gujarat News: गुजरात में मंगलवार सुबह एक दुखद हादसा हुआ, जब वडोदरा और आणंद (Vadodara and Anand) जिलों को जोड़ने वाला महिसागर नदी (Mahisagar River) पर बना 45 साल पुराना पादरा-गंभीरा पुल अचानक ढह गया। इस हादसे में चार वाहन, जिनमें दो ट्रक, एक बोलेरो और एक जीप शामिल थे, नदी में गिर गए। एक टैंकर अभी भी टूटे हुए पुल पर लटका हुआ है। इस घटना में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 लोग घायल हुए हैं। कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः Mukesh Ambani: मुकेश अंबानी का बड़ा मिडिल क्लास को गिफ्ट, पुराने कपड़े लाएं और नए ले जाएं

हादसे के बाद हड़कंप

आपको बता दें कि हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के मुजपुर और अन्य गांवों के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। पादरा पुलिस और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। नदी में गिरे वाहनों से तीन लोगों को सुरक्षित निकाला गया, लेकिन दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 108 एंबुलेंस सेवा को तुरंत सूचित किया गया, और प्रशासन ने नदी से वाहनों को निकालने के साथ-साथ तैराकों की मदद से लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी है।

प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

स्थानीय लोगों ने इस हादसे के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि दशकों पुराने इस पुल की मरम्मत के लिए बार-बार अनुरोध किए गए, लेकिन अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। लोगों का आरोप है कि पुल की जर्जर हालत और भारी यातायात के लिए इसकी अनुपयुक्तता के बावजूद प्रशासन ने चेतावनियों को नजरअंदाज किया, जिसके परिणामस्वरूप यह दर्दनाक हादसा हुआ।

ये भी पढ़ेंः Flight: अब आपको एयरपोर्ट जाने की जरूरत नहीं, घर के पास से मिलेगी फ्लाइट!

राहत और बचाव कार्य जारी

प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और नदी में गिरे वाहनों को निकालने का काम तेजी से चल रहा है। तैराकों की मदद से लापता लोगों की खोजबीन जारी है। इस हादसे ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है, और प्रशासन से इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की जा रही है।