Ludhiana West By-Election

Ludhiana West By-Election: ‘आप’ उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के समर्थन में केजरीवाल- CM मान का रोड शो

पंजाब राजनीति
Spread the love

Ludhiana West By-Election: नामांकन से पहले आम आदमी पार्टी ने लुधियाना में भव्य रोड शो का किया आयोजन

Ludhiana West By-Election: पंजाब की लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर 19 जून को होने वाले उपचुनाव (By-Elections) को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच आज 30 मई को आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) ने भारी जन समर्थन के बीच नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले आम आदमी पार्टी ने लुधियाना में भव्य रोड शो (Grand Roadshow) का आयोजन किया, जिसमें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी ने माहौल को चुनावी रंग में रंग दिया। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

आपको बता दें कि इस रोड शो में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, दिल्ली की पूर्व मंत्री आतिशी, प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर, विधायक तरुणप्रीत सिंह सौद समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। रोड शो आरती चौक से शुरू होकर घुमार मंडी होते हुए डीसी कार्यालय तक पहुंचा।

केजरीवाल बोले- ‘लुधियाना की रगों में दौड़ते हैं संजीव अरोड़ा’

रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा, ‘पंजाब की जनता ने 2022 में हमें जबरदस्त समर्थन दिया था। यहां के हमारे विधायक गोगी जी नहीं रहे, लेकिन अब संजीव अरोड़ा जी मैदान में हैं, जिनकी रगों में लुधियाना दौड़ता है। यह पहले भी लोगों के काम करवाते रहे हैं और आगे भी करवाते रहेंगे।’

Pic Social Media

CM मान का जनता से अपील

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने अपने संबोधन में कहा, ‘पिछली बार भी आपने आम आदमी पार्टी को जिताया था, इस बार भी हमें उम्मीद है कि झाड़ू के बटन को वोट मिलेगा। आपके जोश को देखकर लग रहा है कि चाहे झाड़ू कितने भी नंबर पर हो, जीत हमेशा पहले नंबर पर होगी।’

ये भी पढ़ेंः Punjab: अकाली दल की राजनीति झूठ और फरेब पर टिकी हैः CM Mann

लुधियाना को बनाएंगे शानदार शहर- संजीव अरोड़ा

उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने वो काम कर दिखाए जो दूसरे दल 50 साल में नहीं कर पाए। ‘हमने कुछ काम तो ढाई महीने में ही कर दिए थे। लुधियाना को हम एक शानदार और विकसित शहर बनाएंगे।’

बता दें कि आप विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, 2 जून से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, 3 जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, और 5 जून तक नाम वापस लेने की अंतिम तिथि होगी। 19 जून को मतदान होगा और 23 जून को मतगणना व परिणाम की घोषणा की जाएगी।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Punjab: उद्योगपति नितिन कोहली AAP में हुए शामिल, जानिए कौन-सी मिली ज़िम्मेदारी

पार्टी को जीत का भरोसा

पंजाब सरकार में मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Minister Harpal Singh Cheema) ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा, ‘लोगों का जोश इस बात का संकेत है कि संजीव अरोड़ा एक बड़ी जीत दर्ज करेंगे।’ इस नामांकन और रोड शो के जरिए आम आदमी पार्टी ने चुनाव प्रचार की शुरुआत जोरदार तरीके से कर दी है। अब निगाहें अन्य दलों की रणनीति और मुकाबले पर टिक गई हैं।