Punjab के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के निर्देश पर राज्यभर में विशेष गतिविधियों की तैयारी
Punjab News: पंजाब के सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों (Holidays) के बाद एक नई शुरुआत की तैयारी की जा रही है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Minister Harjot Singh Bains) के नेतृत्व में, 1 जुलाई से स्कूली शिक्षा (School Education) को नई दिशा देने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान ‘आओ स्कूल चलें’ (Let’s go to School) शुरू किया जा रहा है। इस अभियान का मकसद स्कूलों में विद्यार्थियों की उत्साहजनक वापसी सुनिश्चित करना और पढ़ाई के प्रति रुचि व प्रेरणा को बढ़ावा देना है।

विशेष गतिविधियों से होगा स्वागत
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रविंदरपाल शर्मा और डिप्टी डीईओ के मुताबिक, इस दिन सभी स्कूलों में विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें खेलकूद, कला, संगीत, खुली चर्चा, और गर्मी की छुट्टियों के अनुभव साझा करने जैसे सत्र शामिल होंगे। ये गतिविधियां छात्रों के शैक्षणिक, मानसिक और सामाजिक विकास में सहायक साबित होंगी।
ये भी पढ़ेंः Punjab: ‘AAP’ ने MLA विजय प्रताप को पार्टी से 5 साल के लिए निकाला, जानें क्यों हुई कार्रवाई?
डॉक्टर दिवस पर होगी विशेष श्रद्धांजलि
1 जुलाई को ‘डॉक्टर दिवस’ (Doctor’s Day) के अवसर पर स्कूलों में चिकित्सा क्षेत्र को सम्मानित करने के लिए विशेष आयोजन होंगे। इस दौरान छात्र डॉक्टरों के योगदान को समझेंगे और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करेंगे। साथ ही क्विज, निबंध लेखन और पोस्टर मेकिंग जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता भी बढ़ाई जाएगी।
ये भी पढ़ेंः Punjab: CM Mann की धुरी को बड़ी सौगात, 54.76 करोड़ रुपये के रेलवे ओवरब्रिज को दी मंजूरी
शिक्षा विभाग (Education Department) का मानना है कि ‘आओ स्कूल चलें’ जैसे अभियान न केवल स्कूलों के दोबारा खुलने को उत्सवमय रूप देंगे, बल्कि इससे बच्चों की उपस्थिति दर में बढ़ोतरी होगी और शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। विभाग का लक्ष्य है कि स्कूलों को एक रचनात्मक और स्वागतयोग्य स्थान बनाया जाए, जहां छात्र उत्साह और प्रेरणा के साथ सीख सकें।
