Ludhiana West by-Election: लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार आज समाप्त हो जाएगा।
Ludhiana West by-Election: लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव (By-Elections) के लिए प्रचार आज शाम 6 बजे समाप्त हो जाएगा। प्रचार (Publicity) के अंतिम दिन सभी राजनीतिक दल जोर-शोर से रैलियां और रोड शो (Road Show) आयोजित करेंगे। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के कई मंत्री और विधायक प्रचार में जुटे हैं, जबकि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री भी सक्रिय हैं। कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के नेता भी प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। पढ़िए पूरी खबर…

235 कैमरों से निगरानी, चुनाव आयोग सतर्क
चुनाव आयोग (Election Commission) ने निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। जिला चुनाव अधिकारी हिमांशु जैन (Himanshu Jain) ने कहा कि 194 मतदान केंद्रों पर 235 हाई-रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनमें 194 अंदर और 41 बाहर हैं। ये कैमरे हाई-स्पीड इंटरनेट से जुड़े हैं, जिससे मतदान प्रक्रिया की लाइव मॉनिटरिंग होगी।
ये भी पढ़ेंः Ludhiana West By-Elections: CM भगवंत मान बोले- ‘AAP धर्म-जाति नहीं, काम की राजनीति करती है’
19 जून को सार्वजनिक अवकाश
मतदान (Voting) को सुचारू बनाने के लिए 19 जून को लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। सभी पात्र मतदाताओं, चाहे वे कंपनी, फैक्टरी, दुकान या निजी संस्था में कार्यरत हों, को सवेतन अवकाश मिलेगा। छुट्टी न देने वाली संस्थाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शराब की दुकानें बंद
चुनाव आचार संहिता (Election Code of Conduct) के तहत 17 जून की शाम 6 बजे से लुधियाना पश्चिम में शराब की दुकानें बंद कर दी गई हैं। यह प्रतिबंध 19 जून की शाम 6 बजे तक लागू रहेगा, जिससे शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित हो सके।
ये भी पढ़ेंः Punjab: सुखबीर बादल के ‘सख्त CM’ वाले बयान पर भड़के पंजाब के मंत्री, कहा- ‘अपने पिता की विरासत नहीं संभाल पाए’
19 जून को तय होगा भविष्य
अब सभी निगाहें 19 जून पर टिकी हैं, जब लुधियाना पश्चिम (Ludhiana West) के मतदाता यह तय करेंगे कि विधानसभा सीट की बागडोर किसे सौंपी जाएगी। चुनाव आयोग की कड़ी निगरानी और प्रशासनिक तैयारियों के बीच निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान की उम्मीद की जा रही है। चुनाव परिणामों की घोषणा 23 जून को की जाएगी।
