गौतमबुद्ध नगर की जनता का प्यार..सांसद डॉक्टर महेश शर्मा बोले-अबकी बार 400 पार

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा

Nodia: गौतमबुद्ध नगर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) गांव चलो अभियान के तहत गौतमबुद्ध नगर के गांव गांव जाकर लोगों से मुलाकर कर उनसे संवाद कर रहे हैं। गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) के लोगों को अपने सांसद का यह अंदाज लोगों को खूब भा रहा है। सासंद के गांव आगमन में लोगों को खुशी हो रही है, और लोग अपनी समस्या को बड़ी आसानी से अपने जनप्रतिनिध तक पहुंचा पा रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः साफ छवि..क्षेत्र पर पकड़..ऐसे डॉक्टर महेश शर्मा ने जीता BJP आलाकमान का दिल

गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा गाँव चलो अभियान के अंतर्गत अपने संसदीय क्षेत्र गौतमबुद्ध नगर के ग्राम सभा मिलक लच्छी एवं हबीबपुर के प्रिय निवासियों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना। साथ ही ग्राम सभा के लोगों से आगामी लोकसभा चुनाव में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में एक बार पुनः केंद्र में कमल खिलाने की अपील की।

गाँव चलो अभियान के ही क्रम में संसदीय क्षेत्र गौतमबुद्ध नगर के ग्राम सभा एमनाबाद एवं बिसरख के प्रिय निवासियों से सासंद डॉक्टर महेश शर्मा ने आत्मीय संवाद किया। इस दौरान सासंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में गौतमबुद्ध नगर जिला विकास के पथ पर अग्रसर है तथा जिले के निवासियों नें केंद्र में एक बार पुनः भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है।

आपको बता दें कि सासंद डॉक्टर महेश शर्मा के गांव चलो अभियान के तहत ग्राम सभा तुस्याना एवं चौगानपुर के प्रिय निवासियों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनसे एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र में विकास व सुशासन का कमल खिलाने की अपील की।


डॉक्टर महेश शर्मा के गांव चलो अभियान और उसमें ग्रामीणों का डॉक्टर महेश शर्मा के प्रति प्यार साफ संकेत है कि इस बार भी लोकसभा चुनाव में जनता पीएम मोदी को भारी मतों से विजयी बनाकर फिर से उनकी सरकार बनते देखना चाहती है।