Punjab के CM मान के घर आई नन्ही परी..CM ने शेयर की तस्वीर

Trending एंटरटेनमेंट पंजाब

Punjab News: पंजाब के सीएम मान के घर नन्ही परी आई है। पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर (Dr. Gurpreet Kaur) ने बेटी को जन्म दिया है। बेटी का जन्म मोहाली स्थित प्राइवेट अस्पताल में हुआ। इसकी जानकारी खुद सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट डालकर दी। उन्होंने लिखा बच्ची को आशीर्वाद दिया हैं।
ये भी पढ़ेः Punjab: CM भगवंत मान ने दी होला महल्ला की बधाई..बोले CM केजरीवाल को आपके साथ की जरूरत

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

सीएम के पारिवारिक मेंबर भी अस्पताल (Hospital) में मौजूद हैं। साथ ही डॉक्टरों द्वारा सारी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। जुलाई 2022 में सीएम भगंवत मान ने डॉ. गुरप्रीत कौर (Dr. Gurpreet Kaur) से दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से उनका तलाक हो गया था।

सीएम मान पत्नी के प्रेग्नेंट होने की दी थी जानकारी

डॉ. गुरप्रीत कौर (Dr. Gurpreet Kaur) के गर्भवती होने की सूचना भी सीएम मान ने खुद आम लोगों से शेयर की थी। लुधियाना में 26 जनवरी के समागम में सीएम शामिल होने गए थे। इस दौरान वह मंच पर बता रहे थे कि बेटियों को कोख में नहीं मारना चाहिए। आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं।

वहीं, इस दौरान उन्होंने कहा था कि उनके घर (Home) में भी मार्च में खुशियां आने वाली हैं। उनकी पत्नी गर्भवती है। साथ ही मार्च माह में वह बच्चे को जन्म देंगी। इसके बाद वह शिवरात्रि पर पत्नी के साथ मोहाली स्थित शिव मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे थे।

जानिए कौन है डॉ. गुरप्रीत कौर?

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर (Dr. Gurpreet Kaur) हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली हैं। उनके परिवार में 3 बहनें हैं। साल 2013 में गुरप्रीत कौर ने अंबाला के मुलाना मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया। साल 2017 में उन्होंने डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की। साल 2019 में उनकी मुलाकात भगवंत मान से हुई। उस समय मान तब संगरूर से लोकसभा सांसद थे।