Rajasthan

Rajasthan: रक्षाबंधन से पहले CM भजनलाल का बहनों को बड़ा तोहफा, कहा- ‘भाई बनकर बहनों की करूंगा सेवा और सुरक्षा’

राजनीति राजस्थान
Spread the love

Rajasthan के सीएम भजनलाल शर्मा ने रक्षाबंधन से पहले प्रदेश की बहन-बेटियों के लिए बड़ा ऐलान किया है।

Rajasthan News: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने रक्षाबंधन से पहले प्रदेश की बहन-बेटियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। राजधानी जयपुर में आयोजित एक समारोह में सीएम शर्मा ने कहा कि वह एक भाई के रूप में बहनों की सेवा, सुरक्षा और सशक्तिकरण का वादा करते हैं। उन्होंने इसे भावनात्मक और सामाजिक सरोकार से जुड़ा संकल्प बताया।

Pic Social Media

आंगनबाड़ी बहनों को मिला रक्षाबंधन का शगुन

इस मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने प्रदेश की 1.21 लाख आंगनबाड़ी बहनों के खातों में DBT के जरिए 501-501 रुपये रक्षाबंधन शगुन के रूप में ट्रांसफर किए। समारोह में उन्होंने आंगनबाड़ी बहनों से राखी भी बंधवाई और उन्हें संस्कार केंद्र बताया।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: CM भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में अपराध पर कसी लगाम, अपराधी छोड़ रहे प्रदेश

रोडवेज बसों में मिलेगा दो दिन मुफ्त सफर

रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने बहनों को रोडवेज की बसों में रक्षाबंधन और उसके अगले दिन फ्री यात्रा की सौगात भी दी। उन्होंने कहा कि ‘हमारी सरकार पूरी तरह से बहन-बेटियों के साथ खड़ी है और उनके दुख-दर्द को समझते हुए निरंतर समाधान के प्रयास कर रही है।’

‘हर संकल्प को करेंगे पूरा’

समारोह में सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने यह भी कहा कि ‘हम जिस संकल्प पत्र के साथ जनता के बीच आए हैं, उसे हर हाल में पूरा करेंगे। जनता का विश्वास ही हमारी ताकत है।’

ये भी पढ़ेंः Rajasthan News: CM भजनलाल शर्मा ने बीकानेर हाउस में पत्रकारों से विभिन्न विषयों पर की बातचीत

महिलाओं के लिए सरकार की प्राथमिकता

सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने अपने संबोधन में जोर देकर कहा कि उनकी सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। रक्षाबंधन के अवसर पर की गई उनकी घोषणाओं और वादों ने प्रदेश की महिलाओं में उत्साह पैदा किया है। यह कदम न केवल सामाजिक बल्कि आर्थिक रूप से भी महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।