Lakhimpur Kheri: Tourists welcome at Dudhwa Tiger Reserve, know when will the doors open

Lakhimpur Kheri: दुधवा टाइगर रिजर्व में पर्यटकों का स्वागत, जानिए कब से खुलेंगे दरवाजे?

उत्तरप्रदेश दिल्ली नोएडा लखीमपुरी खीरी
Spread the love

सुरजीत सिंह चानी, लखीमपुर खीरी

Lakhimpur Kheri: बाघ, गैंडे, हाथी समेत तमाम जानवरों के लिए मशहूर लखीमपुर खीरी का दुधवा टाइगर रिजर्व एक बार फिर से चर्चा में है। वजह भी जान लीजिए। दरअसल दुधवा टाइगर रिजर्व में 1 नवंबर 2025 से सैलानियों की एंट्री शुरू होने वाली है। जहां लोग अपने पसंदीदा जानवर का दीदार कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें: Lakhimpur Kheri: यूपी के लखीमपुर खीरी का खौफ़नाक वीडियो, जब घर में घुसा…!

दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर डॉ. एच राजमोहन ने बताया कि इस बार पर्यटकों के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी गई है। इसके अलावा, दुधवा प्रशासन लगातार नई सुविधाओं को विकसित करने के लिए प्रयास कर रहा है।

दुधवा टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र 1 नवंबर से शुरू होगा और मानसून के बाद तक चलेगा। इस दौरान पर्यटकों को दुधवा के जंगलों में घूमने का मौका मिलेगा।