Delhi: दिल्ली में चलती कार में लगी आग, दिल दहला देंगी लपटें
Delhi News: गर्मी के दिन आते ही आग की घटनाएं कुछ ज्यादा ही होने लगती है। आग की इन घटनाओं से कई बार तो लोगों की जान भी चली जाती है। ताजा मामला सामने आया है राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के आंबेडकर नगर (Ambedkar Nagar) इलाके से। जहां चलती कार अचानक आग लग गई और कार आग (Car fire) के गोले में तब्दील हो गई। हादसे के दौरान कार लाल बहादुर शास्त्री मार्ग (Old BRT Route) पर हनुमान मंदिर के पास पहुंची थी। कार में आग लगने के बाद किसी तरह से ड्राइवर ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई और देखते ही देखते पूरी कार रोड पर ही जलकर खाक हो गई। कार खानपुर से चिराग दिल्ली की ओर जा रही थी।
ये भी पढ़ेंः Traffic Update: दिल्ली-मेरठ रूट पर ट्रैफिक डायवर्जन..देखिए नया रूट
कार के ड्राइवर की पहचान जामिया नगर निवासी शकील अहमद के रूप में हुई है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इसकी चपेट में कोई नहीं आया और किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान के अनुसार बुधवार रात करीब 9 बजे अंबेडकर नगर थाने में एक कार में आग लगने की सूचना मिली। आग लाल बहादुर शास्त्री मार्ग से खानपुर से चिराग दिल्ली की तरफ से जा रही थी।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
पुलिस अधिकारी ने कहा कि टीम के मौके पर पहुंचने पर पता चला कि एक कार बुरी तरह जल गई है। जामिया नगर निवासी शकील अहमद नामक ड्राइवर ने बताया कि जब वह गाड़ी चला रहा था तो अचानक उसकी कार में आग लग गई। आग लगने के बाद ही वह तुरंत गाड़ी से बाहर निकल गया और अपनी जान बचाई। इसके बाद कार पूरी तरह से जल कर खाक हो गई।
ये भी पढे़ंः Delhi से हरिद्वार 1 घंटे में..यकीन ना हो तो खबर पढ़िए
वहीं दिल्ली के द्वारका सेक्टर-24 (Dwarka Sector-24) इलाके में भी सुबह ही तड़के एक गैराज में भीषण आग की चपेट में आने से 11 कारें पूरी तरह से जलकर खाक हो गईं। कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 1.30 घंटे के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली। दमकल विभाग का कहना है कि उनको बुधवार तड़के 2.58 बजे आग लगने की सूचना मिली। आग पर सुबह करीब 4.30 बजे तक काबू पाया जा सका।
