गाज़ियाबाद की टॉपर बेटी आकांक्षा सिंह Exclusive

एक मुलाकात एजुकेशन दिल्ली NCR

नीरज पाल के साथ नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

वो कहते हैं न महिलाएं चाह लें तो क्या नहीं कर सकती ..गाजियाबाद के शास्त्री नगर में रहने वाले बाबू सिंह की बेटी आकांक्षा सिंह ने अपने सपने को सच में बदल दिया है। आकांक्षा ने यूपी जूडीशियल सर्विस ( सिविल जज) साल 2022 में 131 वीं रैंक को हासिल की है। पहले ही प्रयास में PCS-J में सफलता हासिल कर आकांक्षा ने अपना परिवार के साथ पूरे देश का नाम रोशन कर दिया है। आकांक्षा ने ख़बरीमीडिया से अपनी पढ़ाई को लेकर लंबी बातचीत की।

ये भी पढ़ें: Noida: डंपिंग ग्राउंड की जगह इंटरनेशनल स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स

आकांक्षा सिंह ने आगे कहा कि मेरे जज बनने का पूरा क्रेडिट मेरे पेरेंट्स को जाता है। जिन्होंने मेरी शिक्षा से लेकर हर एक कदम में मेरा साथ निभाया है। आकांक्षा के पिता भी रिटायर्ड पीसीएस ऑफिसर हैं और उनकी मां हाउस वाइफ हैं।

पिता रहे हैं पीसीएस अधिकारी
आकांक्षा का कहना है कि वे पढ़ने में एक आम सी स्टूडेंट थीं। लेकिन तैयारी की एक सही रणनीति की वजह से उन्हें सफलता प्राप्त हुई है। आकांक्षा ने अपनी स्कूलिंग उत्तम स्कूल फॉर गर्ल्स से की है। और 83.4 प्रतिशत अंकों के साथ 12 वीं पास की है।

ये भी पढ़ें: बेंगलुरु..इंदौर से भी खूबसूरत होगा नोएडा..तैयारी शुरू

तीन वर्षों की तैयारी में मिली आकांक्षा को सफलता
आकांक्षा ने एमिटी लॉ स्कूल से 2019 में BA-LLB की और उसके बाद महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफार्मेशन टेक्नोलाजी नोएडा से 2021 में LLM किया था। LLB के बाद से ही उन्होंने पीसीएस-J की तैयारी शुरू कर दी थी। तीन साल की कड़ी मेहनत के बाद उन्हें सफलता मिली है।

ख़बरीमीडिया की तरफ से आकांक्षा सिंह को उनकी सफलता के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi