Panic due to sighting of krait snake in Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी का ख़तरनाक मेहमान, काट ले तो निकल जाए प्राण!

उत्तरप्रदेश दिल्ली NCR नोएडा लखीमपुरी खीरी
Spread the love

सुरजीत सिंह चानी की रिपोर्ट

Lakhimpur Kheri: यूपी का लखीमपुर खीरी(Lakhimpur Kheri) यूं तो दुधवा टाइगर रिजर्व के लिए विश्व प्रसिद्ध है। लेकिन कई बार गांव में तेंदुआ, अजगर, घड़ियाल समेत कई जानवरों के घुसने से दहशत जरूर मच जाती है। ऐसा ही एक वीडियो दुधवा टाइगर रिजर्व के पलिया वन रेंज के ग्राम-फुलवरिया से सामने आया जहां एक घर के बाहर जहरीला करैत सांप दिखाई दिया। जिससे गांव वाले दहशत में आ गए। वन विभाग को फौरन इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद सावधानी पूवर्क रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया।

Mirjapur: क्या हुआ जब शाम को बर्थडे मनाने गए युवकों को अचानक मिल गई चुड़ैल, देखिए खौफ़नाक वीडियो

करैत (Common Krait / Bungarus caeruleus) करैत सापों की प्रजाति है जो भारतीय उपमहाद्वीप के जंगलों में पायी जाती है।  भारत के सबसे खतरनाक चार सर्पों में से एक है। जिसे साइलें किलर के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इसका काटना अक्सर बिना दर्द के होता है और यह रात में लोगों को ज्यादा काटता है जब वे सो रहे होते हैं। यह एक रात्रिचर स्थलीय साँप है और अक्सर मानव बस्तियों के पास पाया जाता है। खासकर ग्रामीण इलाकों में जहाँ यह चूहे और मेंढक खाता है। यदि इसका काटा गया व्यक्ति समय पर इलाज न करवाए तो 90 मिनट के अंदर मौत हो सकती है। इसलिए जब भी इस प्रकार का सर्प दिखे तो उसे लापरवाही से नहीं लिया जाना चाहिए। यदि किन्हीं कारणों से ऐसा सर्प काट ले तो तत्काल नजदीकी अस्पताल से संपर्क स्थापित कर एंटीवेनम डोज  लेनी चाहिए।

सुरक्षात्मक दृष्टि से दुधवा टाइगर रिजर्व के अंतर्गत संचालित दुधवा फाउंडेशन टीम की मोटिवेटर नाज़रूँन निशा से संपर्क स्थापित किया तो उन्होंने अविलंब मौके पर पहुंचकर देखा तो पाया कि घर के बाहर दिख रहा सर्प अत्यंत ज़हरीला कामन करैत है । अतः सावधानीपूर्वक उसका रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया।