Supertech: ख़बर ग्रेटर नोएडा स्थिति सोसायटी सुपरटेक से आ रही है। जहां दबंगों ने आईडी पूछे जाने पर गार्ड को बेरहमी से पीट दिया। मामला दनकौर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सुपरटेक अपकंट्री सोसाइटी का है। जबरन सोसाइटी में घुसने से रोकने पर दो स्कूटी सवार दबंगों ने सोसायटी की सुरक्षा में तैनात सिक्योरिटी गार्ड पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में सुरक्षा गार्ड के सर में गंभीर चोटे आई हैं. घायल हालत में गार्ड को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां उसका उपचार चल रहा है. स्कूटी सवार दबंगों ने लाठी-डंडों से गार्ड को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. यह सारी घटना सोसायटी के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

सुरक्षा गार्ड को आईडी मांगना पड़ा भारी
सोसाइटी सुपरवाइजर मोहित कुमार ने बताया कि उनका गार्ड बिट्टू कुमार शनिवार यानी 24 जनवरी की देर रात सोसायटी की सुरक्षा पर तैनात था. इसी दौरान स्कूटी पर आए दो युवक बिना अनुमति के सोसाइटी में जबरन घुसने लगे. उन्हें जब रोक कर सुरक्षा गार्ड ने उनकी आईडी और सोसायटी में रहने का सबूत मांगा तो वे भड़क गए.
लाठी-डंडों से किया हमला
सुपरवाइजर मोहित ने बताया कि आईडी मांगने के बाद गुस्साए दोनों युवकों ने उनके गार्ड बिट्टू कुमार पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया. हमले में गार्ड के सर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई हैं. शोर सुनकर जब आसपास के अन्य गार्ड इकट्ठा हुए तो दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. इसके बाद घायल हालत में गार्ड को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है.
घटना सीसीटीवी में हुई कैद
थाना प्रभारी दनकौर मुनेंद्र सिंह ने बताया सुपरवाइजर मोहित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात स्कूटी सवार युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है. जिसमें एक युवक की पहचान कर ली गई है. दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है .जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जायगा. फिलहाल पीड़ित गार्ड की स्थिति स्थिर है.(सौ. टीवी9)
