Miss World 2024: Miss World 2024 बनीं Krystyna Psyzkova, टॉप की रेस से बाहर हुई सिनी सेट्टी

Trending एंटरटेनमेंट

Miss World 2024: 28 सालों के बाद इंडिया के मुंबई में Miss World 2024 का आयोजन किया गया। वहीं, चेक रिपब्लिक की Krystyna Psyzkova ने 71 वें मिस वर्ल्ड 2024 का क्राउन अपने नाम लिया। इसी के साथ लेबनान की यास्मीन जेटून फर्स्ट रनरअप रहीं। 9मार्च 2024 को Miss World 2024 का Grand Finale Mumbai के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर की आयोजित हुआ।

pic: social media

जानिए कि कौन है Krystyna Psyzkova

Krystyna, लॉ और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की फिलहाल पढ़ाई कर रही हैं। इसी के साथ Krystyna Psyzkova मॉडलिंग भी करती हैं। Krystyna Psyzkova का खुद का फाउंडेशन भी है। तंजानिया में क्रिस्टीना ने अंडरप्रिविलेजड बच्चों के लिए इंग्लिश स्कूल तक खोला है। इसके लिए Krystyna का कहना है कि उन्हें खुद के उपर बहुत फक्र है। Krystyna अभी 24 वर्ष की हैं।

pic: social media

Miss World 2024 में वहीं 12 जजों का पैनल था जिसमें फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला, कृति सेनन, पूजा हेगड़े, क्रिकेटर हरभजन सिंह सहित कई दिग्गज सेलेब्स शामिल थे, जिन्होंने यह फैसला लिया। वहीं,करण जौहर और पूर्व मिस वर्ल्ड मेगन यंग ने इस शो को होस्ट किया। इसके अलावा शान, नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ ने स्टेज पर परफॉर्मेंस दी। क्रिस्टीना ने जहां विनर का खिताब अपने नाम किया तो वहीं लेबनान की यास्मीन जेटून फर्स्ट रनर-अप रहीं.

वहीं, बता दें, मिस इंडिया 2022 की विनर रहीं सिनी शेट्टी ने मिस वर्ल्ड 2024 में भारत की दावेदारी की,लेकिन वह टॉप 4 में भी जगह नहीं बना पाईं और रेस से बाहर हो गई।