नहीं मिलेगा ट्रैफिक जाम..घर से निकलने से पहले ज़रूर आज़मायें ये ट्रिक

TOP स्टोरी Trending

Traffic Jam: अगर आपको भी घर से निकले ही ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) का सामना करना पड़ता है तो परेशान होने की बात यह नहीं है, यह खास खबर आपको जाम के झाम से छुटकारा दिला देगी। आपको बस घर से निकलते ही अपने स्मार्टफोन में मौजूद Google Maps ऐप ओपेन करने की आदत डालना होगा। ढेरों यूजर्स को इस बात की जानकारी ही नहीं है कि ट्रैफिक जाम से बचाने में गूगल मैप्स उनकी सहायता कर सकता है और इसमें बहुत काम के फीचर्स मिलते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे हमें ट्रैफिक जाम से निजात पाने के लिए गूगल का नेविगेशन ऐप इस्तेमाल कर सकते हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ये भी पढ़ेंः दिल्ली वालों को CM केजरीवाल का बड़ा तोहफ़ा..ख़ुश हुई जनता

Pic Social Media

नेविगेशन ऐप (Navigation App) में मिलने वाले ढेरों फीचर्स की लिस्ट में ‘रियल टाइम ट्रैफिक मॉनीटरिंग’ भी एक फीचर्स है। यह फीचर ट्रैफिक का हाल घर बैठे बता देता है और आप कहीं भी जाने से पहले चेक कर सकते हैं कि वहां ट्रैफिक कैसा है। आइए जानते हैं कि इस फीचर का प्रयोग कैसे किया जाता है।

चार कलर्स के जरिए जानें ट्रैफिक का हाल

गूगल मैप्स (Google Maps) पर ट्रैफिक के हाल के हिसाब से रास्ते का रंग दिखाया जाता है। आइए जानते हैं इनके क्या हैं मतलब।

हरा रंग
अगर रास्ता हरे रंग से दिखाई दे रहा है तो इसका मतलब है कि ट्रैफिक नहीं है और सफर आराम से होगा।

ऑरेंज रंग
हल्का-फुल्का ट्रैफिक होने की स्थिति में रास्ता ऑरेंज कलर का दिखाया जाता है।

लाल रंग
अगर आपको रास्ता लाल रंग का दिख रहा है तो मतलब साफ है, आप उस रास्ते पर हैवी ट्रैफिक है।

ग्रे रंग
अगर किसी रास्ते के लिए गूगल के पास रियल-टाइम ट्रैफिक डाटा उपलब्ध नहीं है तो वह ग्रे दिखाया जाता है।

जानिए कैसे देखें रियल-टाइम ट्रैफिक

गूगल मैप्स पर उस जगह की खोजें, जहां आपको जाना है।

इसके बाद Directions पर टच करें।

अब स्क्रीन पर उस जगह का रास्ता दिखाया जाएगा और आपको उस रास्ते का कलर देखना है।

आप इस कलर को देखते हुए समझ सकते हैं कि रास्ते पर ट्रैफिक का क्या हाल है।

अगर आपको कोई रास्ता लाल रंग का दिख रहा है तो उस जगह का वैकल्पिक रास्ता चुन सकते हैं।

वैकल्पिक रास्ता चुनने के लिए आपको कम टैफिक वाले रूट पर टैप करना होगा।