गालीबाज त्यागी की इनसाइड स्टोरी, जानिए कितना अमीर है श्रीकांत ?

उत्तरप्रदेश

नोएडा के गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला से अभद्रता मामले में श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) की गिरफ्तारी हुई है। जिसके बाद नोएडा पुलिस ने त्यागी की बेनामी संपत्तियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।


श्रीकांत त्यागी की अकूत संपत्ति पर एक नज़र

Pic-सोशल मीडिया

भंगेल में 50 से अधिक दुकानों का मार्केट

श्रीकांत त्यागी मूल रूप से नोएडा के भंगेल का रहने वाला है। भंगेल में श्रीकांत त्यागी का काफी दबदबा है। कुछ साल पहले ही नोएडा अथॉरिटी ने भंगेल में उसकी जमीन का अधिग्रहण किया था। इस दौरान श्रीकांत त्यागी के परिवार को भी करोड़ों रुपये का मुआवजा अथॉरिटी की तरफ से मिला था और इन्हीं पैसों से श्रीकांत त्यागी ने कई बड़ी-बड़ी गाड़ियां और संपत्तियां खरीदी थीं।नोएडा के भंगेल मार्केट में त्यागी की 50 से अधिक दुकानें और धर्मकांटा है। बताया जा रहा है कि, इस मार्केट में भी श्रीकांत ने काफी अवैध जमीन पर कब्जा कर रखा है।

Pic-सोशल मीडिया

आसपास के इलाकों में करोड़ों की जमीनें

त्यागी को इसी मार्केट से हर महीने लाखों रुपए किया आता है। इस बिल्डिंग के एक रूम में श्रीकांत त्यागी का दफ्तर भी है। नोएडा के भंगेल में बने उसके इसी मार्केट में जीएसटी की टीम पहुंची है। आधा दर्जन जीएसटी के अधिकारी मार्केट में अहम कागजात खंगाल रहे हैं। बताया जा रहा है कि उसके नोएडा के आसपास इलाकों में काफी जमीनें भी है। इसके अलावा ये भी दावा किया जा रहा है कि, श्रीकांत ने अपने रसूख के दम पर कई घरों पर भी कब्जा कर रखा है। जिसके लेकर उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Pic-सोशल मीडिया

नोएडा में लाखों का फ्लैट

श्रीकांत त्यागी नोएडा के ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में 2 बीएचके का एक फ्लैट में रहता है। मौजूदा समय में ग्राउंड फ्लोर के इस फ्लोर की कीमत 70-80 लाख रुपए के आसापास बताई जा रही हैं। श्रीकांत ने इसी फ्लैट के सामने की जमीन को कब्जा रखा था। जिस पर उसने अवैध निर्माण भी कराया था। जिस आज गिरा दिया गया है। बताया जा रहा है कि श्रीकांत की कई राज्यों में संपत्तियां हैं। इनका खुलासा होना अभी बाकी है।

Pic-सोशल मीडिया

यह भी पढ़े: जानिए कहां से गिरफ्तार हुआ नोएडा का गालीबाज श्रीकांत त्यागी

गांव में राजा जैसा रौब रखता था श्रीकांत

Pic-सोशल मीडिया

श्रीकांत अपने गांव भंगेल में एक वीवीआईपी टाइप लाइफ जीता है। उसके घर के बाहर पुलिस की बेरिकेडिंग लगी होती थी, उसके घर के अंदर जाने वाले को बाकायदा मेटल डिटेक्टर से गुजरना होता था। इसके अलावा उसकी कार को हमेशा एक जीप एस्कॉर्ट करती थी। जिसमें पुलिसकर्मी मौजूद होते थे। उसके घर पर स्निफ़र डॉग भी थे।श्रीकांत की क्राइम कुंडली में कई छोटे से लेकर बड़े अपराध दर्ज हैं।

read: khabrimedia, noida shrikant tyagi, grand omex society, braking news, noida police

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *