Anchor dipti sachdeva starts her journey with ndtv

Media Stir: सीनियर एंकर दीप्ति सचदेवा का नया सफर शुरू

TV
Spread the love

Media Stir: मशहूर टीवी पत्रकार और न्यूज एंकर दीप्ति सचदेवा(Dipti Sachdeva) ने टाइम्स नाउ के बाद अपनी नई मंजिल तलाश ली है। दीप्ति सचदेवा ने ‘एनडीटीवी’ (NDTV) के साथ बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर (Executive Editor) नई पारी शुरू की है। दीप्ति यहां प्राइम टाइम के अंग्रेजी, हिंदी और डिजिटल में भी शो करेंगी। बता दें कि ‘एनडीटीवी’ समूह के साथ दीप्ति सचदेवा की यह दूसरी पारी है। इसके पहले भी दीप्ति सचदेवा 6 साल तक इस ग्रुप से जुड़ी थीं। दीप्ति सचदेवा ने हाल ही में ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) के अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) से इस्तीफा दिया था। उन्होंने पिछले साल फरवरी में इस चैनल में बतौर कंसल्टिंग एडिटर जॉइन किया था। वह यहां शाम सात बजे ‘Nation Wants to Know’ शो होस्ट करती थीं।

ये भी पढ़ें: TRP News: आ गई TRP..आपका फेवरेट न्यूज़ चैनल किस नंबर पर है?

 ‘टाइम्स नाउ’ से पहले दीप्ति सचदेवा लंबे समय से ‘रिपब्लिक टीवी’ (Republic TV) से जुड़ी हुई थीं और बतौर सीनियर एंकर/सीनियर न्यूज एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं। ‘रिपब्लिक टीवी’ के साथ उनकी यह दूसरी पारी थी। दीप्ति सचदेवा पूर्व में भी लगभग तीन साल तक ‘रिपब्लिक टीवी’ से जुड़ी रही थीं। वह ‘रिपब्लिक टीवी’ की फाउंडिंग टीम मेंबर भी रही हैं।

दीप्ति सचदेवा को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है। वहीं, ‘टाइम्स नाउ’  के साथ भी उनकी यह दूसरी पारी थी। ‘रिपब्लिक टीवी’ से पहले बतौर सीनियर एंकर वह करीब पांच साल तक ‘टाइम्स नाउ’ के साथ काम कर चुकी थीं। इसके अलावा करीब साढ़े छह साल तक वह ‘एनडीटीवी’ (NDTV) में एंकर/स्पेशल करेसपॉन्डेंट और करीब सवा दो साल तक ‘जी न्यूज’ (Zee News) में एंकर/करेसपॉन्डेंट के पद पर भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान दीप्ति ने Times Now की ‘इलेक्शन यात्रा’ का नेतृत्व किया, जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल जैसे प्रमुख राज्यों में 4500 किलोमीटर की सड़क यात्रा कर चुनावी माहौल को नजदीक से कवर किया। इस यात्रा ने भारत के राजनीतिक परिदृश्य को दर्शकों तक प्रभावी और रोचक तरीके से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपने करियर के दौरान उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक विश्लेषण और खोजी पत्रकारिता में अपनी खास पहचान बनाई है। दीप्ति सचदेवा ENBA के तहत यंग प्रोफेशनल ऑफ द ईयर का खिताब भी जीत चुकी हैं।

ख़बरी मीडिया की ओर से दीप्ति सचदेवा को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।