Hair Care Tips: बालों को कराने जा रही हैं स्ट्रेट, तो इन बातों का रखें खास ख्याल

Life Style Trending हेल्थ & ब्यूटी

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

Hair Care Tips: स्ट्रेट हेयर आजकल ट्रेंड कर रहे हैं और साथ ही हर एक महिला को भी पसंद हैं। वहीं जिन लड़कियों के बाल कर्ली होते हैं उन्हें ये शौक होता है कि एक बार तो अपने बाल स्ट्रेट तो करवाएंगी ही सही। लेकिन उनमें अक्सर ये खौफ भी देखा जाता है कि वे अपने बालों को स्ट्रेट करें और उनके बाल कहीं डैमेज हो गए तो फिर क्या होगा।

ऐसे में आप भी बालों को स्ट्रेट करवा चाहती हैं और ये प्रश्न बार बार आ रहा है कि स्ट्रेटनिंग कहीं आपके बालों को डैमेज न कर दे तो यहां आपको स्ट्रेटनिंग से जुड़े कुछ फैक्ट्स के बारे में बताएंगे।

Pic: Social Media

सबसे पहले तो जानिए कि हेयर स्ट्रेटनिंग क्या है
हेयर स्ट्रेटनिंग दरअसल एक केमिकल प्रक्रिया है जिसमें हीट और केमिकल की मदद से रूखे बेजान या फिर कर्ली बालों को एकदम स्ट्रेट और सिल्की कर दिया जाता है। इसे दो तरह से कराया जा सकता है टेंपररी और परमानेंट।

अब जानिए क्या है टेंपररी हेयर स्ट्रेटनिंग
दरअसल इसमें एक केमिकल का यूज किया जाता है जो केवल एक हेयर वाश तक ही टिके रहते हैं। इसे आमतौर में लड़कियां किसी शादी या पार्टी के लिए करवाती हैं।

Pic: Social Media

यह भी पढ़ें: नारियल तेल में मिलाएं ये चीज..पिम्पल्स-ड्रैंड्रफ़ सब भाग जाएंगे

परमानेंट हेयर स्ट्रेटनिंग
परमानेंट हेयर स्ट्रेटनिंग एक लम्बी प्रक्रिया है। और इस पूरे प्रोसेस में 5- 6 घंटे का समय लगता है। जो केमिकल इसमें यूज होते हैं वो ज्यादा समय तक रुकते हैं। इसकी कॉस्ट भी ज्यादा होती है। परमानेंट हेयर स्ट्रेटनिंग के भी दो प्रकार होते हैं केराटिन ट्रीटमेंट और हेयर रिबॉन्डिंग।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi