जनतंत्र टीवी भोपाल को मिला नया ‘कमांडर’

TV
Spread the love

भोपाल पत्रकारिता जगत से बड़ी ख़बर सामने आ रही है। गौरव शर्मा को नेशनल न्यूज़ चैनल जनतंत्र टीवी(मध्यप्रदेश) का ब्यूरो चीफ बनाया गया है। चैनल को वरिष्ठ पत्रकार वासिंद्र मिश्रा लीड कर रहे हैं। इसके पहले गौरव बतौर ब्यूरो चीफ India Ahead में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

माखनलाल के छात्र रहे गौरव शर्मा ने पत्रकारिता की शुरुआत ज़ी न्यूज़ रायपुर( IBC) से की। उसके बाद गौरव भोपाल आ गए। यहां गौरव ने बंसल टीवी और प्रदेश टुडे में अपनी जिम्मेदारी निभाई। गौरव ज़ी न्यूज़ और न्यूज़24, इंडिया न्यूज़ में बतौर ब्यूरो अपनी काबिलियत दर्ज करवा चुके हैं।

ख़बरीमीडिया की तरफ से गौरव शर्मा को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

READ :  Gaurav Sharma, Khabrimedia, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism