MP News

MP News: CM मोहन यादव ने नर्मदा में छोड़े मगरमच्छ, कहा- ‘मां नर्मदा का वाहन हैं ये जीव’

मध्यप्रदेश राजनीति
Spread the love

जानें सरकार की इस पहल से क्या होगा फायदा?

MP News: मध्य प्रदेश में वन्यजीव संरक्षण (Wildlife Reserve) को लेकर राज्य सरकार लगातार नए कदम उठा रही है। सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने नर्मदा नदी में मगरमच्छों (Crocodiles) को छोड़कर जलचर संरक्षण के प्रति अपने संकल्प को दोहराया है। सरकार का दावा है कि इस पहल से नर्मदा के पारिस्थितिक तंत्र को मजबूती मिलेगी और जलीय जीवन का संतुलन और बेहतर होगा।

मुख्यमंत्री ने किया मगरमच्छों का विमोचन

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने खंडवा जिले में जलीय वन्यजीव संरक्षण के संकल्प को पूरा किया। इस अवसर पर उन्होंने नर्मदा नदी में कई मगरमच्छों को छोड़ा। मगरमच्छों को इस तरह छोड़ा गया कि लोगों की सुरक्षा पर कोई खतरा न हो। नर्मदा का जल मगरमच्छों के प्राकृतिक आवास के लिए पूरी तरह अनुकूल है, जिससे उनकी संख्या बढ़ेगी और प्रकृति का चक्र निर्बाध रूप से चलता रहेगा।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः MP News: इंदौर में CM मोहन ने की हाईटेक टेस्टिंग लैब की शुरुआत, बोले- ‘अब शुद्धता ही पहचान होगी’

सीएम मोहन ने कहा, ‘मां नर्मदा का वाहन है मगरमच्छ’

सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि मगरमच्छ पुण्य सलिला मां नर्मदा के वाहन हैं। राज्य सरकार उनका संरक्षण सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रही है। नर्मदा की धारा उनके आवास के लिए अत्यंत अनुकूल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वन्यजीवों के साथ-साथ घड़ियाल और मगरमच्छ जैसी जलीय प्रजातियों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है।

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

मां नर्मदा की धारा को सशक्त बनाएंगे मगरमच्छ

कहा गया कि पिछले साल भी घड़ियालों को चंबल नदी में छोड़ा गया था। राज्य सरकार सभी प्रकार के वन्यजीवों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम मोहन यादव का मानना है कि भारतीय संस्कृति में मनुष्य और वन्य जीव एक-दूसरे पर निर्भर हैं। मगरमच्छ मां नर्मदा के जल में अठखेलियां करते दिखाई देंगे।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः MP News: एमपी के 52 लाख छात्रों को बड़ी सौगात, CM मोहन ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 303 करोड़ रुपये

पर्यावरण और संरक्षण पर असर

मगरमच्छों को छोड़ते समय यह सुनिश्चित किया गया कि उन्हें ऐसे स्थान पर छोड़ा जाए, जहां लोगों को कोई खतरा न हो। सीएम मोहन यादव ने कहा कि मगरमच्छ की मौजूदगी मां नर्मदा के लिए शुभ होगी और यह जलधारा को सशक्त बनाएगी। इससे न केवल जलीय जीवों का संरक्षण होगा, बल्कि पूरे पर्यावरण को भी लाभ पहुंचेगा।