Delhi News: दिल्ली की जनता के लिए राहत भरी खबर सामने आई है।
Delhi News: दिल्ली की जनता के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने राजधानी में 12 साल बाद नए राशन कार्ड (New Ration Card) जारी करने की प्रक्रिया दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है। वर्ष 2013 के बाद से राजधानी में राशन कार्ड बनाने का काम रुका हुआ था, जिसके चलते हजारों परिवार आवेदन करने के बावजूद लाभ से वंचित बने हुए थे। रेखा गुप्ता सरकार के इस फैसले से लंबे समय से इंतजार कर रहे परिवारों को बड़ी राहत मिलने जा रही है।

लंबित आवेदनों को मिलेगा जल्द निपटारा
सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने खुद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अहम बैठक की और लंबित आवेदनों की समीक्षा की। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अभी 2.89 लाख से अधिक राशन कार्ड आवेदन वर्षों से पेंडिंग पड़े थे। सीएम रेखा गुप्ता के सख्त निर्देश के बाद अब इन सभी आवेदनों का तेजी से निपटारा किया जाएगा।
किसी भी योग्य परिवार को नहीं छोड़ा जाएगा भूखा
सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने साफ कहा है कि उनकी सरकार का संकल्प है कि दिल्ली का कोई भी पात्र परिवार खाद्य सुरक्षा से वंचित न रहे। इसी विजन के तहत नए राशन कार्ड जारी करने के साथ-साथ योग्यता जांच और वेरिफिकेशन प्रक्रिया को भी पारदर्शी और तेज बनाया जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः Delhi के लोगों को बैंक में फंसे पैसे से मिलेगी मुक्ति, CM रेखा गुप्ता ने दी पूरी जानकारी
72 लाख से अधिक लोग उठा रहे फ्री अनाज का लाभ
वर्तमान में दिल्ली में 17.42 लाख राशन कार्डधारक हैं, जिनके जरिए 72.50 लाख से ज्यादा लोग केंद्र सरकार की मुफ्त अनाज योजना का लाभ ले रहे हैं। सीएम रेखा गुप्ता की सक्रियता से अब यह संख्या और बढ़ने वाली है, क्योंकि लाखों नए पात्र परिवारों को जल्द राशन कार्ड मिलेगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
डुप्लीकेट हटेंगे, असली जरूरतमंदों तक पहुंचेगा लाभ
सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) के निर्देश पर अब ई-केवाईसी अभियान को भी तेज कर दिया गया है। फर्जी और डुप्लीकेट लाभार्थियों को हटाकर सिर्फ वास्तविक गरीबों तक राशन पहुंचे, यही बीजेपी सरकार का लक्ष्य है। इससे सार्वजनिक वितरण प्रणाली और मजबूत व पारदर्शी बनेगी।
ये भी पढ़ेंः Delhi में रेखा सरकार की पहली अग्निपरीक्षा, जानिए कैसे बीजेपी कर पाएगी क्लीन स्वीप?
सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) की इस संवेदनशील पहल से दिल्ली के लाखों गरीब परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लौट आएगी। बीजेपी सरकार एक बार फिर साबित कर रही है कि वह जनता की हर जरूरत को सबसे ऊपर रखती है।
