जन-जन की यही पुकार..गौतमबुद्ध नगर से डॉ. महेश शर्मा फिर से एक बार

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट चुनाव 2024 दिल्ली NCR नोएडा राजनीति

Noida: गौतमबुद्ध नगर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) लगातार चौथी बार गौतमबुद्ध नगर से चुनावी मैदान में हैं। डॉ. शर्मा के खिलाफ तमाम पार्टियों ने अपने उम्मीदवार उतारे हुए हैं। लेकिन जनता का प्यार और भरोसा डॉ. शर्मा के साथ बना हुआ है। ऐसे में तय माना जा रहा है कि इस बार डॉ. शर्मा की जीत का अंतर बहुत बड़ा होगा। वजह है उनके क्षेत्र में किए गए विकास।
पीएम मोदी (PM Modi) का सांसद आपके द्वार और गांव चलो अभियान और जनसंपर्क अभियान इन दिनों खूब चर्चा में है। उसकी वजह भी जान लीजिए। डॉक्टर महेश शर्मा, शहरी विकास के साथ-साथ लगातार गांवों का दौरा कर रहे हैं साथ ही वहां के लोगों के साथ मिलकर उनकी समस्याएं जान रहे हैं। और उसके जल्द निराकरण का भरोसा भी दे रहे हैं।
सांसद डॉक्टर महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) के इस अभियान से एक तरफ जहां लोगों को अपनी समस्या सांसद तक पहुंचानें में आसानी हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ अपने सांसद को लोगों से मुलाकात करने के लिए गांव आता देख क्षेत्रवासियों में खुशी है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ये भी पढ़ेंः फिर एक बार..देश में मोदी सरकार: डॉ. महेश शर्मा

डॉक्टर महेश शर्मा गौतमबुद्ध नगर के साठा चौरासी के वरिष्ठजनों से मुलाकात किए। साथ ही उनसे लोकसभा चुनाव में बहुमत के साथ कमल खिलाने की अपील भी की।
इस दौरान सांसद डॉक्टर शर्मा ने कहा कि आप सभी से जो प्रेम स्नेह मिला है उसके लिए मैं आपका हृदय से आभारी हूं। बैठक के दौरान दादरी विधायक तेजपाल नागर व जिलाध्यक्ष ग्रजेन्द्र मावी उपस्थित रहे।

जनसंपर्क अभियान के तहत डॉक्टर महेश शर्मा लोकसभा क्षेत्र गौतमबुद्ध नगर के अनुपम मैरिज होम खुर्जा पहुंचे। जहां उन्होंने क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ता से भेंट कर आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत गौतमबुद्ध नगर लोकसभा निर्वाचन सीट पर बीजेपी के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की।

गौतमबुद्ध नगर के भंगेल पहुंचने पर त्यागी समाज द्वारा सांसद डॉक्टर महेश शर्मा का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर डॉक्टर शर्मा ने कहा कि अभूतपूर्व स्वागत एवं अभिनंदन के लिए कोटि-कोटि आभार।
इस कार्यक्रम में ब्रह्मप्रकाश त्यागी दरोगा, सहदेव त्यागी गुरु, नम्बरदार मेहरचंद त्यागी, अशोक त्यागी, विनोद त्यागी, अमित त्यागी, ऋषिराज त्यागी, सोनू त्यागी, कुलदीप त्यागी व अन्य जन उपस्थित रहे।