मुख्यमंत्री से मिले रक्षा राज्य मंत्री और मेजर जनरल
Jharkhand News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) से उनके आवासीय कार्यालय में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ (Minister Sanjay Seth) और मेजर जनरल सज्जन सिंह मान (Sajjan Singh Mann) ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को आगामी रक्षा प्रदर्शनी ‘ईस्ट टेक 2025’ के बारे में जानकारी दी और कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

रांची में होगा आयोजन
आपको बता दें कि रक्षा प्रदर्शनी ‘ईस्ट टेक’ (East Tech) का आयोजन 19 से 21 सितंबर 2025 तक रांची के ताना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में किया जाएगा। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में रक्षा क्षेत्र की कई नई तकनीक और उपकरण प्रदर्शित किए जाएंगे।
ये भी पढ़ेंः Jharkhand: खूंटी में CM हेमंत ने बार भवन का किया शिलान्यास, कहा- सभी जिलों में बनेगा आधुनिक भवन
सीएम होंगे मुख्य अतिथि
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और मेजर जनरल सज्जन सिंह मान ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को औपचारिक रूप से इस रक्षा प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया। सीएम ने इसके लिए आभार जताया और आयोजन की सफलता की शुभकामनाएं दीं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
CDS आज पहुंचेंगे रांची
इसी बीच जानकारी मिली है कि तीनों सेनाओं के अध्यक्ष और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान (Anil Chauhan) गुरुवार को रांची पहुंचेंगे। वे आज दोपहर करीब 3 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरेंगे।
ये भी पढ़ेंः Jharkhand: CM हेमंत सोरेन ने 301 सहायक आचार्यों को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा- निभाएं ईमानदारी से जिम्मेदारी
झारखंड को मिलेगा बड़ा मंच
‘ईस्ट टेक’ डिफेंस एक्सपो (East Tech Defence Expo) के आयोजन से झारखंड को देश के रक्षा क्षेत्र में एक बड़ी पहचान मिलने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम के माध्यम से न सिर्फ युवाओं को रक्षा तकनीकों से जुड़ने का मौका मिलेगा, बल्कि राज्य के औद्योगिक और तकनीकी विकास को भी नई दिशा मिल सकती है।

