Punjab

Punjab: डॉ. बलबीर सिंह ने की ‘मिशन चढ़दी कला’ में सहयोग की अपील, बाढ़ राहत के लिए फिर दिया वेतन

पंजाब राजनीति
Spread the love

मंत्री ने कहा, 40 सालों में सबसे बड़ी बाढ़, अब भी जारी है राहत कार्य

Punjab News: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह (Minister Dr. Balbir Singh) ने सभी पंजाबियों से सीएम भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू किए गए ‘मिशन चढ़दी कला’ में बढ़-चढ़कर योगदान देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस साल की बाढ़ ने राज्य में भारी तबाही मचाई है, जिससे उबरने के लिए पंजाब सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। डॉ. सिंह ने कहा कि व्यापारी, समाजसेवी संस्थाएं और अन्य लोग इस नेक कार्य में सहयोग के लिए आगे आ रहे हैं। ‘मिशन चढ़दी कला’ का उद्देश्य दानदाताओं से एकत्रित धन को बाढ़ प्रभावित जरूरतमंदों की मदद के लिए उपयोग करना है।

बाढ़ राहत में ‘मिशन चढ़दी कला’ बना मदद का माध्यम

मंत्री डॉ. बलबीर सिंह (Minister Dr. Balbir Singh) ने कहा कि इस मिशन का उद्देश्य मदद करने वालों के सहयोग को एकत्र कर बाढ़ प्रभावित जरूरतमंदों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि व्यापारी, समाज सेवी संस्थाएं और आम लोग बढ़-चढ़कर आगे आ रहे हैं, जिसके लिए सरकार ने ‘मिशन चढ़दी कला’ के रूप में एक साझा मंच दिया है।

डॉ. बलबीर सिंह ने दान में दिया वेतन

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उन्होंने पहले भी अपना 1.25 लाख रुपये का वेतन मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष में दान किया था और अब दोबारा 1.25 लाख रुपये दान कर रहे हैं। उन्होंने ‘नानक नाम चढ़दी कला तेरे भाणे सरबत दा भला’ का हवाला देते हुए कहा कि हर पंजाबी को इसी भावना से सहयोग करना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः Punjab: गरीबों और बुजुर्गों के लिए 100 करोड़ का तोहफा- पंजाब सरकार ने तीर्थ यात्रा के लिए खोला खजाना

राज्य में 40 साल की सबसे बड़ी त्रासदी

डॉ. बलबीर सिंह (Dr. Balbir Singh) ने कहा कि राज्य में पिछले 40 वर्षों में सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा आई है, जिसमें 2303 गांवों में घर, फसल, सड़कें, पुल, पशुधन व जमीन तबाह हो चुकी है। इसके बावजूद पंजाब सरकार और समाज मिलकर इससे उबरने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता और नुकसान

उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण स्वास्थ्य विभाग को 780 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसके बावजूद विभाग ने 848 मेडिकल टीमें बनाकर 24 घंटे सेवा दी। अब तक 1.42 लाख लोगों की जांच की जा चुकी है और 87 प्रकार की दवाइयां फ्री में वितरित की गई हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

बीमारियों से निपटने के लिए बड़े स्तर पर अभियान

स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी कि बाढ़ के बाद सबसे अधिक चर्म रोग (22,000 मरीज), बुखार (19,000), आंखों की समस्या (10,000), डायरिया (4,500) और सांप के काटने से 16 मौतें दर्ज की गई हैं। विभाग अब डेंगू, चिकनगुनिया, डायरिया, हैजा जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए 92 लाख घरों तक पहुंच चुका है।

ये भी पढ़ेंः Punjab: बाढ़ से पंजाब में 4658 किलोमीटर सड़कों और 68 पुलों को हुआ नुकसान: हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

आशा वर्करों के कार्य की सराहना

डॉ. बलबीर सिंह (Dr. Balbir Singh) ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आशा वर्करों के कार्य की भी सराहना की है, जिन्होंने बाढ़ के दौरान और बाद में जमीनी स्तर पर अहम भूमिका निभाई है। सरकार महामारी को फैलने से रोकने के लिए पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है।