23 December 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 23 दिसंबर 2025 से पौष मास का 18वां दिन है। आज मंगलवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे। आज कोई विशेष त्योहार या व्रत नहीं है। वार के हिसाब से आप मंगलवार का व्रत रख सकते हैं, जो हनुमान जी को समर्पित होता है।
पंचांग के अनुसार, आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है, जो कि 12:12 पीएम तक जारी रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। आपको बता दें, आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 12:01 पीएम से 12:41 पीएम तक है। इस दिन राहुकाल 2:55 पीएम से 4:13 पीएम तक रहेगा।

मेष राशि (Aries) आज आप में एक नई उमंग और खुशी रहेगी। आज आप जो भी काम करेंगे वह पूरे मन से करेंगे। कोई नया अनुभव आपको मिलेगा। मानसिक परेशानी का निवारण होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका सामाजिक दायरा और आपका सम्मान भी बढ़ेगा।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में तालमेल बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देंगे। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को समझना होगा। भाई- बहनों का आपका पूरा सपोर्ट मिलेगा और किसी वेकेशन पर भी जाने की प्लानिंग हो सकती है। आपकी कोई मन की इच्छा के पूर्ति होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। पिताजी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
मिथुन राशि (Gemini) आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज आपकी उदासी की वजह आपकी नेगेटिव थिन्किंग हो सकती है| आपको परिवार में फिर से खुशी का माहौल बनाने के लिए जल्द से जल्द इस से बाहर आने की जरूरत है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा और पिताजी यदि आपको कोई जिम्मेदारी दे, तो उसको लेकर आप लापरवाही बिल्कुल ना करें। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपने संतान से किए हुए वादे को पूरा करने की आवश्यकता है। कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। आज आपकी अपने साथी से खूब पटेगी।
सिंह राशि (Leo) आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। स्वास्थ का ध्यान रखें, मौसम में परिवर्तन की वजह से थोड़ी परेशानी हो सकती है। समाज सेवा से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढेगा, लोगों का सहयोग मिलेगा। आज के दिन अपनी वाणी पर संयम बना के रखें, किसी के विवाद में न पड़ें।
ये भी पढ़ेंः Mahalakshmi Rajyog 2026: नए साल में बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, कई राशियों की बदलेगी किस्मत!
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आप जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और उनका कार्यक्षेत्र में प्रमोशन आदि मिलता दिख रहा है। पार्टनरशिप में कोई काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपनी संतान के लिए कुछ नई चीजों को लेकर आ सकते हैं और दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी आदि को करने की योजना बनाएंगे। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है।
तुला राशि (Libra) आज का दिन आपके लिए दिन बदलाव से भरा रहने वाला है। जो लोग पैतृक व्यवसाय कर रहे हैं व्यवसाय में कुछ बदलाव के लिए अपने पिताजी से बातचीत करेंगे। आज पड़ोस में हो रहे भजन, कीर्तन में परिवार के साथ सम्मिलित होंगे। आज आपकी वाणी में मधुरता का भाव रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी मेहनत तो रंग लाएगी, लेकिन आप आलस्य के कारण कामों को कल पर डालेंगे, जो आपके लिए समस्या बनेगी। परिवार के किसी सदस्य की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा और जीवनसाथी की फरमाइश पर आप किसी नए वाहन को अपने घर लेकर आ सकते हैं। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचें, नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ेंगी।
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। छात्र छात्राओं को अपने काम को कल पर नहीं टालना चाहिए, आपको जब भी खाली समय मिले अपने काम को पूरा कर ले। कुछ नए विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी , जिसमें गुरुजनों का साथ मिलेगा।
धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। भाई-बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा और धन-धान्य में भी वृद्धि होगी, जिससे आपके रुके हुए काम भी आसानी से पूरे होंगे। किसी मित्र से आप अपने बिजनेस को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप अपनी योजनाओं पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे, जो भविष्य में आपको अच्छा लाभ देंगे और आप आय और व्यय मे भी संतुलन बनाकर चले, इसीलिए बेफिजूल के खर्च करने से बचें।
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!
कुंभ राशि (Aquarius) आज आपके दिन की शुरुआत शांत मन होगी। आज आपके धन-धान्य में वृद्धि होने के योग हैं। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। तली-भुनी चीजें खाने से आपको बचना चाहिए। आपके कुछ खास काम में आज रुकावट आ सकती है, लेकिन शाम तक काम पूरा हो जायेगा।
मीन राशि (Pisces) आज आपका मन इधर-उधर के कामों में ज्यादा लगेगा, जिससे आपका काम लटकने की संभावना है और परिवार में चल रही समस्याएं भी फिर से सिर उठायेगी। जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगी आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचान कर चलने की आवश्यकता है। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप राजनीति में बहुत ही सोच समझकर कदम बढ़ाएं। यदि आप किसी से धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
