UP के कई राज्यों में होगी बारिश..नोएडा में भी मिलेगी उमस से राहत

उत्तरप्रदेश दिल्ली NCR नोएडा

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया

UP Weather Alert: दिल्ली यूपी समेत देश के कई राज्यों में पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी ने सबको बेहाल कर दिया है। इसी को लेकर मौसम विभाग के नये अपडेट में खुश कर देने वाली खबर है। मौसम विभाग के मुताबिक जल्द ही लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने वाली है। आज सुबह से ही यूपी के कई ह‍िस्‍सों में बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवा चल रही है। ऐसे में गर्मी और सूरज की तपि‍श से लोगों को राहत म‍िली है।

ये भी पढ़ेंः Noida के जेपी विश टाउन सोसायटी में हंगामा क्यों मचा है?

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः लोकसभा चुनाव के लिए अखिलेश की ‘साइकल’ निकल पड़ी

इन शहरों में मिलेगी गर्मी से राहत
कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज , आगरा, मथुरा, गोरखपुर, वाराणसी सह‍ित प्रदेश के कई ज‍िलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। बादलों के चलते गर्मी से राहत म‍िली है लेक‍िन उमस का असर अभी भी बरकरार है। ऐसे में अगले कुछ घंटों में प्रदेश का मौसम तेजी से बदलने की संभावना है। सितंबर के पहले सप्ताह की चिपचिपी गर्मी से मंगलवार से राहत मिली शुरू हो गई है।

दिनभर बादलों की आवाजाही और कुछ जगहों पर हल्की बारिश से राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश की कई हिस्सों के तापमान में कमी आई है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी सप्ताह भर प्रदेश भर में अलग-अलग जिलों में हल्की से मध्य बरसात की संभावना है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार, मानसून ट्रफ इस समय लखनऊ, सतना होते हुए रायपुर होते हुए लो प्रेशर एरिया बनता जा रहा है।

इसके साथ ही आंध्र प्रदेश और उड़ीसा तट पर भी निम्न वायुदाब का क्षेत्र बना हुआ है। इसके कारण अगले चार से पांच दिनों तक प्रदेश भर में कई जगह पर बारिश होगी। बुंदेलखंड और मध्य प्रदेश के सटे दक्षिणी जिलों में तेज बारिश के लिए चेतावनी है। लखनऊ, कानपुर, आगरा, मथुरा और आसपास के जिले में हल्की-फुल्की बारिश के आसार हैं। तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी।

आगरा रहा सबसे गर्म

मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सोमवार की अपेक्षा दो डिग्री कम होकर 34.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। लखनऊ, बाराबंकी, इटावा, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, बहराइच, झांसी, हमीरपुर, उरई, आगरा समेत कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इसके चलते अधिकतर जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज हुई। सर्वाधिक तापमान आगरा में 36.9 डिग्री और मेरठ में 36.6 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज किए जाने के साथ प्रदेश में सबसे कम तापमान मुरादाबाद में 23.4 डिग्री और नजीबाबाद में 23.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार को लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कई हिस्सों में गरज और चमक के साथ भारी बारिश के लिए चेतावनी दर्ज की गई है। लखनऊ और आसपास के जिलों में हल्की से मध्य बरसात हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है।
Read UP Weather Alert, khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi