नोएडा से गाजियाबाद पहुंचना होगा आसान..आपके 27 मिनट बचेंगे

Trending गाज़ियाबाद ग्रेटर नोएडा- वेस्ट नोएडा

DMRC Noida To Ghaziabad: नोएडा से गाजियाबाद पहुंचना अब आसान होगा। नमो भारत (Namo Bharat) का स्टेशन नोएडा-गाजियाबाद (Noida-Ghaziabad) के बीच की दूरी को जल्द ही कम करेगा। इससे दोनों शहरों के यात्रियों का समय बचेगा और राहत मिलेगी। स्टेशन के आस-पास कनेक्टिविटी के लिए 2 एफओबी और बनेंगे। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः गाजियाबाद से ट्रेन और बस पकड़ने वालों के लिए अच्छी खबर आ गई

Pic Social Media

दिल्ली-मेरठ (Delhi-Meerut) नमो भारत एक्सप्रेस से नोएडा-गाजियाबाद (Noida-Ghaziabad) के बीच की दूरी जल्द ही घट जाएगी। न्यू अशोक नगर में बन रहा 90 मीटर लंबा फुटओवर ब्रिज मेट्रो स्टेशन दोनों शहरों के यात्रियों को बड़ी राहत देगा।

इस इंटरचेंज (Interchange) पर अगले 4 माह में ट्रायल होने की उम्मीद है। मेट्रो के जरिये गाजियाबाद से नोएडा जाने में अभी लंबा सफर तय करना पड़ता है। आनंद विहार स्टेशन से न्यू अशोक नगर (Anand Vihar Station to New Ashok Nagar) तक पहुंचने में कुल दस स्टेशन पार करने पड़ते हैं।

डीएमआरसी के अनुसार इस दूरी के तय करने में 27 मिनट का समय लगता है। वहीं नमो भारत (Namo Bharat) के ट्रैक पर आनंद विहार स्टेशन से सीधा न्यू अशोक नगर जाने की सुविधा मिलेगी। यह दूरी तय करने में मात्र 3 मिनट का समय लगेगा। यहां से यात्री मेट्रो के जरिये नोएडा जा सकता है। या फिर नोएडा (Noida) से आने वाले यात्री आनंद विहार जा सकते हैं। आनंद विहार से न्यू अशोक नगर के बीच की दूरी करीब 3 किलोमीटर होगी। दिल्ली में नमो भारत ट्रेन आनंद विहार, न्यू अशोक नगर और सराय काले खां तक चलेगी।

Pic Social Media

इन स्टेशन पर जाना नहीं पड़ेगा

कड़कड़डूमा, प्रीत विहार, निर्माण विहार, लक्ष्मीनगर, यमुना बैंक, अक्षरधाम, मयूर विहार फेज वन, मयूर विहार फेज वन एक्सटेंशन।

2 एफओबी और बनेंगे

स्टेशन के आस-पास के क्षेत्रों की स्टेशन तक बेहतर कनेक्टिविटी (Connectivity) के लिए 2 फुटओवर ब्रिज और बनेंगे। आरआरटीएस स्टेशन के एक तरफ, चिल्ला गांव और मयूर विहार एक्सटेंशन के आस-पास के इलाकों को जोड़ने के लिए 42 मीटर लंबा और 6.5 मीटर चौड़ा एफओबी बनाया जाएगा। दूसरी तरफ, न्यू अशोक नगर (New Ashok Nagar) क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए प्राचीन शिव मंदिर के पास 45 मीटर लंबा और 8 मीटर चौड़ा एफओबी प्रदान किया जाएगा।

मेट्रो स्टेशन 90 मीटर लंबे एफओबी से जुड़ेगा

अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन (Ashok Nagar RRTS Station) का निर्माण मौजूदा अशोक नगर मेट्रो स्टेशन के करीब किया जा रहा है। आरआरटीएस स्टेशन और मेट्रो स्टेशन के बीच 90 मीटर लंबे और 6 मीटर चौड़े एफओबी का निर्माण किया जा रहा है।