Delhi में I.N.D.I.A. गठबंधन का मोदी सरकार पर हमला..CM मान बोले- ‘देश को लुटने नहीं देंगे’

Trending चुनाव 2024 पंजाब राजनीति

दिल्ली में इंडिया गठबंधन का मोदी सरकार पर हमला बोला है। दिल्ली के रामलीला ग्राउंड (Ramlila Ground) में आज विपक्षी इंडी गठबंधन ने महारैली कर बीजेपी (BJP) पर जमकर हमला बोला। इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा, ‘‘देश का लोकतंत्र खतरे में है। “देश किसी के बाप की जागीर नहीं है।” पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab के CM मान ने बताया, उन्होंने बेटी का नाम नियामत क्यों रखा?

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

पंजाब सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) बोले कि अरविंद केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर लोगे, लेकिन उसकी सोच को कैसे गिरफ्तार करोगे? वो जो लाखों केजरीवाल पैदा हो गए हैं उन्हें कैसे रोकोगे? अरविंद केजरीवाल एक सोच का नाम है। इंडिया गठबंधन पूरा इकट्ठा हो गया है। कईयो के तो कैमरे भी कांपने लगे होंगे कि सब इकट्ठा कैसे बैठ गए। ये चाहते ही नहीं कि हम एकजुट हों। इसलिए मैं सबसे कहना चाहता हूं कि आओ इकट्‌ठे हो जाएं। ये भ्रष्टाचारी चाहे कितना रुपया, सोना-चांदी, जेवर इकट्‌ठा कर लें, लेकिन इन्हें याद रहे कि कफन में जेब नहीं होती है। कोई पैसा साथ नहीं जाएगा, लूट लो देश को कितना लूटना है। इसलिए गरीबों की बद्दुआ न लो।

15 लाख लिखता हूं तो कलम कांप जाती है: सीएम मान

पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि आने वाले दिनों में आपको बहुत सारे जुमले सुनने को मिलेंगे। इन जुमलों पर यकीन मत करना। 15 लाख की रकम लिखता हूं तो कलम रुक जाती है, काले धन के बारे में सोचता हूं तो स्याही सूख जाती है। हर बात ही जुमला निकली मोदी जी, अब तो ये भी शक है, क्या चाय बनानी आती है।

देश को झीलों-नदियों में मत बांटिए: सीएम मान

सीएम मान ने कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में है। इनको (Modi Government) लगता है कि डंडे से चला लेंगे। ये देश किसी के बाप की जागीर नहीं है, ये देश 140 करोड़ लोगों का है। ये आजादी हमें शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, मदन लाल ढींगरा, करतार सिंह सराभा, चंद्रशेखर आजाद जैसे हजारों नेताओं ने दिलाई है। ये क्या समझते हैं कि इसको भी अंदर कर दो, उसको भी अंदर कर दो। किसी के खाते फ्रीज कर दो, किसी पार्टी के नेता जेल में डाल दो।

हम शाख के पत्ते नहीं हैं जो शाख से टूट के गिर जाएंगे। आँधियों से कह दो कि अपनी औकात में रहें। अरविंद केजरीवाल को अंदर कर दो, हेमंत सोरेन को अंदर कर दो। इसके घर ED भेज दो, उसका घर तुड़वा दो। ये गलतफहमी हैं। हुकूमत वो करते हैं, जिनका दिलों पर राज होता है यूं कहने को तो मुर्गे के सिर पर भी ताज होता है।

आज सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) और कल्पना सोरेन भी यहां मौजूद हैं। मैं इन्हें नमन करता हूं कि इन्होंने क्या-क्या दुख नहीं झेले। तालियां किसी को ऐसे ही नहीं मिलती, दिहाड़ी देकर मोदी-मोदी करवाना बहुत आसान है। जो बात दिल से बोलता है, वो असर करती है। ये देश के टुकड़े-टुकड़े करना चाहते हैं। ये देश को नफरत की आंधी में ढकेल रहे हैं। ये CAA लेकर आए। मैं पार्लियामेंट में था।

मैंने कहा- मुझे 30 सेकेंड बोल लेने दीजिए। मुझसे कहा गया- नहीं। फिर मैंने कहा कि 20 सेकेंड बोल लेने दीजिए। बोले कि इतने समय में क्या बोलोगे। मैंने कहा- लंबे सफर को मीलों में मत बांटिए… कौम को कबीलों में मत बांटिए… एक बहता दरिया है मेरा भारत देश… इसको नदियों और झीलों में मत बांटिए…