Greater Noida West

Greater Noida West: इस सोसायटी के लोगों ने थाली बजाकर क्यों किया प्रदर्शन?

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट
Spread the love

Greater Noida West की इस सोसायटी के लोगों ने थाली बजाकर प्रदर्शन किया।

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस सोसाइटी (Society) के निवासियों ने शनिवार को 3 साल से लंबित फ्लैट रजिस्ट्री (Flat Registry) और मूलभूत सुविधाओं की बदहाल स्थिति को लेकर अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया। बता दें कि दर्जनों लोग थाली बजाओ, प्रबंधन को जगाओ नारे लगाते हुए नोएडा स्थित बिल्डर कार्यालय (Builder’s Office) पहुंचकर प्रदर्शन किया और घेराव किया। पढ़िए पूरी खबर…

यह मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) की महागुन मंत्रा-2 सोसाइटी (Mahagun Mantra-2 Society) का है। निवासियों का आरोप है कि बिल्डर ने 3 साल पहले सोसाइटी के 560 फ्लैटों का कब्जा तो दे दिया, लेकिन उनकी रजिस्ट्री अब तक नहीं कराई गई।

ये भी पढ़ेंः Supertech Ecovillage-1: बिजली की शिकायत करने पर बहसबाजी, गार्डस ने रेजिडेंट्स को पीटा

इसके अलावा, सोसाइटी में रखरखाव की स्थिति खराब है। फ्लैटों के बाहरी ढांचे का प्लास्टर जगह-जगह टूटकर गिर रहा है, कूड़ा निस्तारण मशीन लगाने का लिखित वादा पूरा नहीं हुआ, और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) अधिकांश समय बंद रहता है। बेसमेंट में कूड़ा जमा हो रहा है, और सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे भी ठीक से काम नहीं कर रहे।

Pic Social Media

बार-बार शिकायत, फिर भी कोई सुनवाई नहीं

प्रदर्शनकारियों (Protesters) ने कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद बिल्डर ने उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया। निवासियों का कहना है कि उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। शनिवार को बिल्डर कार्यालय का घेराव करने के बाद प्रशासनिक अधिकारी अन्नू चौधरी की टीम ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। बिल्डर को समस्याओं के निस्तारण के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: बैंककर्मी के यहां से दिन-दहाड़े घर से लाखों का माल ले उड़े चोर

प्रदर्शन के दौरान जेपी पांडेय, देवेंद्र जाखड़, अरुण बडोला, सुमन कुमार झा, राजेश कुमार, अमित रस्तोगी, अतीस, वैभव नेगी, चंदन घोष सहित कई निवासी मौजूद रहे। निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे आगे और बड़े प्रदर्शन करेंगे।