विस्तार न्यूज़ के साथ आदर्श सिंह की नई पारी..यूपी के संपादक बने

TV

भारत 24 चैनल में बतौर रेजिडेंट एडिटर अपने जिम्मेदारी निभा रहे आदर्श सिंह ने नई पारी की शुरुआत कर दी है। आदर्श सिंह लॉन्च हो रहे चैनल विस्तार न्यूज से जुड़ गए हैं। आदर्श सिंह, यूपी के संपादक बनाए गए हैं।

आदर्श सिंह लंबे समय तक ABP News दिल्ली में रहे, इस दौरान देश की कई बड़ी घटनाओं जैसे पुलवामा अटैक को कवर किया, इसी दौरान कई राज्यों के विधान सभा चुनाव जिसमें राजस्थान, एमपी, छत्तीसगढ़, बिहार, दिल्ली, झारखंड भी कवर किया।

आदर्श सिंह ABP में ही झारखंड के ब्यूरो हेड भी रहे। ABP के बाद Times Now Navbharat की लांचिग टीम का हिस्सा रहे, इस दौरान यूपी का प्रभार था, इसके बाद News Nation में रहे।फिर कुछ समय से Bharat 24 में कार्यरत रहे। हाल ही में भारत 24 ने रेजिडेंट एडिटर के पद पर प्रमोट किया था।

ख़बरीमीडिया की तरफ़ से आदर्श सिंह को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएँ