IGI AirPort News: आईजीआई एयरपोर्ट के बीच हर दिन सफर करने वालों के लिए राहत की बड़ी खबर है।
IGI AirPort News: आईजीआई एयरपोर्ट के बीच हर दिन सफर (Journey) करने वालों के लिए राहत की बड़ी खबर है। ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) से जूझने वाले यात्रियों (Passengers) को अब जल्द ही राहत मिलने वाली है, बता दें कि मई के अंत तक देश की सबसे चौड़ी और हाईटेक टनल (Hi-Tech Tunnel) जनता के लिए खोल दी जाएगी। यह टनल न सिर्फ दिल्ली-गुरुग्राम रोड (Delhi-Gurugram Road) पर ट्रैफिक का बोझ कम करेगी, बल्कि IGI एयरपोर्ट की यात्रा को भी आसान और तेज बनाएगी। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेंः Delhi: दिल्ली के मयूर विहार मेट्रो स्टेशन से युवक ने क्यों लगाई छलांग?

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
आपको बता दें कि द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka Expressway) को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) से जोड़ने वाली 3.6 किलोमीटर लंबी और 8 लेन की अत्याधुनिक टनल मई के अंत तक आम जनता के लिए खोल दी जाएगी। यह सुरंग दिल्ली और गुरुग्राम के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (NH-48) पर ट्रैफिक दबाव को कम करेगी, जिससे एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्रों तक पहुंचना कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा।
हाईटेक सिस्टम और सुरक्षा इंतजाम
इस टनल को आधुनिक तकनीक (Modern Technology) से लैस किया गया है। इसमें सीसीटीवी कैमरे, उनकी निगरानी के लिए वॉर रूम जैसी व्यवस्था की गई है, जिससे सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन दोनों सुनिश्चित किए जा सकें। यह सुरंग IGI एयरपोर्ट के नीचे से गुजरती है और अलीपुर में सिंधु बॉर्डर से जुड़ती है, जिससे उत्तर भारत की ओर यात्रा करने वाले वाहन चालकों को सीधा और तेज़ रास्ता मिलेगा।
गुरुग्राम से सांसद और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह (Minister Rao Inderjit Singh) ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Minister Nitin Gadkari) से मुलाकात के बाद जानकारी दी कि टनल का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और इसे जल्द खोला जाएगा। बैठक में धौला कुआं से मानेसर तक एलिवेटेड रोड बनाने और खेड़की दौला टोल प्लाजा को स्थानांतरित करने जैसे अहम मसलों पर भी चर्चा हुई।

ये भी पढ़ेंः Namo Bharat App: नमो भारत ऐप से मेट्रो-कैब की तुरंत होगी बुकिंग
देश की सबसे चौड़ी सुरंग बनाई जा रही
द्वारका एक्सप्रेसवे से आईजीआई एयरपोर्ट (IGI Airport) को कनेक्ट करने के लिए देश की सबसे चौड़ी सुरंग बनाई जा रही है। टनल के खुलने से फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर की ओर से आने-जाने वाले वाहन सीधे सिंधु बॉर्डर होते हुए सोनीपत, पानीपत और चंडीगढ़ की ओर तेज़ी से जा सकेंगे। इससे दिल्ली और एनसीआर के बीच यातायात सुगम होगा और समय की भी काफी बचत होगी
