Ghaziabad

Ghaziabad: गाजियाबाद में गाड़ी पार्क करने वाले..ज़रूरी खबर पढ़ लीजिए

गाज़ियाबाद दिल्ली NCR
Spread the love

Ghaziabad: गाजियाबाद में गाड़ी पार्क करने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लीजिए

Ghaziabad News: अगर आप भी गाजियाबाद में रहते हैं या गाजियाबाद जाने का सोच रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लीजिए। आपको बता दें कि गाजियाबाद (Ghaziabad) में अब गाड़ी पार्क (Car Park) करने वाले लोगों को ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। शहर में नगर निगम (Municipal Council) ने पार्किंग चार्क बढ़ा दिया है। साथ ही वाहनों पर अब 12 घंटे नहीं, बल्कि 6 घंटे के हिसाब से पार्किंग चार्ज (Parking Charges) लिया जाएगा। नगर निगम ने नई दरों पर शहर में 4 पार्किंग के टेंडर आवंटित किए हैं। इसके तहत पार्किंग शुल्क दोगुना कर दिया गया है।
ये भी पढ़ेंः Noida: आपकी गाड़ी अब नहीं होगी चोरी..आ गया है अनोखा डिवाइस

Pic Social Media

बढ़ गया पार्किंग चार्ज

आपको बता दें कि नगर निगम गाजियाबाद (Ghaziabad Municipal Corporation) में लगभग 28 स्थानों पर पार्किंग के टेंडर आवंटित करता है। सोमवार को नेहरूनगर स्थित यशोदा अस्पताल, चमड़ा पैठ बाजार इस्लामनगर, पुरानी सब्जी मंडी, आरटीओ कार्यालय के पास स्थित नगर निगम की पार्किंग (Parking) के टेंडर एक साल के लिए आवंटित किए गए। इन चारों पार्किंग का टेंडर निगम ने नई दरों पर आवंटित किया है। नई दर के मुताबिक दुपहिया वाहनों के स्वामियों को 6 घंटे तक वाहन खड़ा करने के 20 रुपये देने होंगे। पहले 12 घंटे के 10 रुपये लिए जा रहे थे। इसी प्रकार चार पहिया वाहनों के स्वामियों को 6 घंटे तक वाहन खड़ा करने के लिए 40 रुपये देने पड़ेंगे, वहीं अभी तक 20 रुपये 12 घंटे के वसूले जा रहे थे।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

साइकिल शुल्क 6 घंटे के 10 रुपये है। इससे पहले 12 घंटे के पांच रुपये लिए जा रहे थे। पार्किंग प्रभारी डाक्टर संजीव सिन्हा के मुताबिक पार्किंग शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव सदन से पास हुआ था। उसी के तहत नई दरों पर टेंडर आवंटित किए गए हैं। बता दें कि नगर निगम ने दस पार्किंग के लिए टेंडर निकाला था।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: अजनारा होम्स में रहने वाली महिला ने ऑनलाइन बिरयानी मंगवाई..फिर..!

इन जगहों के लिए फिर से मांगी जाएंगी निविदाएं

उपरोक्त 4 जगह को छोड़कर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क (Shyama Prasad Mukherjee Park), निगम मुख्यालय, मोहननगर स्क्वायर मॉल, नवयुग मार्केट, तहसील कंपाउंड ओर गोविन्दपुरम माल के बाहर पार्किंग लेने के लिए किसी ने आवेदन नहीं किया। इन सभी जगह पार्किंग के लिए फिर से निविदाएं मांगी जाएगी।