Air Taxi

Air Taxi: भारत के इस शहर में सबसे पहले उड़ेगी एयर टैक्सी..ये रही डिटेल

TOP स्टोरी Trending
Spread the love

Air Taxi: भारत की पहली उड़ने वाली टैक्सी का सपना अब सच होने के करीब है।

Air Taxi News: जल्द ही आप मेट्रो सिटी की भीड़-भाड़ वाली सड़कों पर ट्रैफिक (Traffic) में फंसने के बजाय सीधे आसमान से उड़कर अपनी मंज़िल तक पहुंच पाएंगे। देश की पहली उड़ने वाली टैक्सी (Taxi) का सपना अब सच होने के करीब है। चेन्नई स्थित स्टार्टअप ईप्लेन जून में अपना पहला फ्लाइंग टैक्सी प्रोटोटाइप (Flying Taxi Prototype) लॉन्च करने जा रहा है। इससे भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो जाएगा, जो शहरी परिवहन के लिए आसमान को अपना रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेंः Train: देश की इकलौती ट्रेन..जहां मुसाफ़िरों को मिलता है फ्री में भोजन

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आपको बता दें कि ईप्लेन कंपनी (Eplane Company) के सीईओ और आईआईटी मद्रास में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के प्रोफेसर सत्यनारायण चक्रवर्ती (Satyanarayan Chakravarty) ने जानकारी दी कि जून 2025 तक कंपनी का पहला फ्लाइंग टैक्सी प्रोटोटाइप तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि साल के अंत तक दूसरा और अगले साल तीसरा प्रोटोटाइप भी आ जाएगा। लेकिन आम लोगों के लिए यह सेवा पूरी तरह से उपलब्ध होने में अभी लगभग 2 साल का समय लगेगा।

डीपटेक और एआई से भारत को नई उड़ान

ईप्लेन कंपनी के सीईओ सत्यनारायण चक्रवर्ती (Satyanarayan Chakravarty) ने कहा कि भारत को चीन की तरह तेज़ी से टेक्नोलॉजी अपनानी चाहिए। उन्होंने बताया कि वे खुद छह डीपटेक स्टार्टअप्स के को-फाउंडर हैं और आशावादी हैं कि भारत इस दशक के अंत तक इस क्षेत्र में ग्लोबल पहचान बना लेगा।

जानिए क्या है फ्लाइंग टैक्सी?

फ्लाइंग टैक्सी (Flying Taxi) एक ऐसी उन्नत टैक्सी सर्विस है, जो वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग (VTOL) की क्षमता रखती है। यह टैक्सी इलेक्ट्रिक या हाइब्रिड इंजन से चलती है और भीड़-भाड़ वाले शहरों में तेजी से एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने का स्मार्ट और टिकाऊ समाधान मानी जा रही है।

ये भी पढ़ेंः Bharat Gaurav Train: देश के 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाने वाली ट्रेन की डिटेल पढ़िए

भारत में शहरी परिवहन का भविष्य

ईप्लेन कंपनी (Eplane Company) की यह पहल न केवल देश के इनोवेशन क्षेत्र में बड़ा कदम है, बल्कि आने वाले समय में शहरी ट्रैफिक की समस्या का स्थायी समाधान भी बन सकती है। जब ये टैक्सियां कमर्शियल तौर पर शुरू होंगी, तो यह बिजनेस ट्रैवल, मेडिकल इमरजेंसी और विशेष जरूरतों वाले यात्रियों के लिए क्रांतिकारी विकल्प साबित हो सकती हैं।