IPL 2025: गुजरात के सामने मुंबई की चुनौती, एलिमिनेटर में आज होगी जोरदार टक्कर
IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2025 में आज एलिमिनेटर मुकाबला (Eliminator Match) खेला जाएगा। एलिमिनेटर मुकाबले में आज गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, चंडीगढ़ में खेला जाएगा। आज होने वाले इस मुकाबले में जिस टीम को भी जीत मिलेगी वह 1 जून को अहमदाबाद में खेले जाने वाले क्वालीफाइर-2 में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) का सामना करेगी। वहीं, हारने वाली टीम सीधे बाहर होगी। ऐसे में दोनों टीमें आज एलिमिनेटर में जीत हासिल करना चाहेंगी। हार्दिक की अगुवाई वाली एमआई अपने छठे और जीटी अपने दूसरे आईपीएल खिताब को जीतने की तलाश में है।

ये भी पढ़ेंः IPL 2025: 9 साल बाद फाइनल में पहुंची RCB, पंजाब को किया चारों खाने चित
गुजरात बनाम मुंबई की लड़ाई आज
आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले से पहले शुभमन गिल (Shubman Gill) की अगुवाई वाली गुजरात टाइटन्स को फेवरेट माना जा रहा है। गुजरात की टीम ने आईपीएल के पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों ने अपना काम बहुत ही खूबसूरती से निभाया है। गुजरात टाइटन्स (GT) मौजूदा आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) से 2 बार भिड़ी है। इन दोनों ही मुकाबलों में गुजरात टाइटन्स को जीत मिली है। ऐसे में जाहिर तौर पर आज गुजरात का आत्मविश्वास ऊपर रहेगा। हालांकि, स्टार बल्लेबाज जोस बटलर की गैर-मौजूदगी और लेग स्पिनर राशिद खान का फॉर्म में न होना जीटी के लिए चिंता का कारण हो सकता है।
वहीं, हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में मुंबई इंडियंस (MI) की टीम ने इस सीजन के दूसरे हाफ में बहुत ही बेहतरीन खेल दिखाया है। 5 बार की आईपीएल चैंपियन रह चुकी इस टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी। लेकिन, इसके बाद उसने लगातार 7 मुकाबलों में जीत हासिल की और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया। एमआई की बल्लेबाजी और गेंदबाजी यूनिट फॉर्म में आ गई है। सभी खिलाड़ी रिकॉर्ड छठा खिताब जीतने के लिए बेताब हैं। लेकिन कहीं न कहीं एमआई के मन में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अपना खराब रिकॉर्ड भी खटक रहा होगा। टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव लगातार रन बना रहे हैं। ऐसे में आज भी उनसे एक ताबड़तोड़ पारी की उम्मीद होगी।
दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड्स
गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड्स की बात की जाए तो, इसमें गुजरात टाइटन्स का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच आईपीएल के इतिहास में अब तक कुल 7 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसमें गुजरात टाइटन्स ने 5 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम मात्र 2 मुकाबलों में जीत पाई है। आईपीएल 2025 में गुजरात और मुंबई की टीमों के बीच 2 मैच खेले गए, इस दोनों ही मुकाबलों में गुजरात ने मुंबई को हराया। लेकिन आज प्लेऑफ मुकाबला है जिसमें एमआई का रिकॉर्ड अच्छा है ऐसे में दोनों टीमों के बीच आज एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है।
ये भी पढे़ंः IPL 2025: RCB के आगे लखनऊ हुई पस्त, इस बल्लेबाजी ने खेली तूफानी पारी
बारिश हुई तो क्या होगा
अगर आज के इस मुकाबले में बारिश ने खेल बिगाड़ा तो लीग स्टेज में पॉइंट्स टेबल में आगे रहने वाली टीम अगले चरण के लिए क्वालीफाई करेगी। ऐसे में प्वाइंट्स टेबल की बात की जाए तो गुजरात की टीम तीसरे और मुंबई चौथे नंबर पर थी। IPL प्वाइंट्स टेबल में गुजरात 18 अंक और मुंबई 16 अंक हासिल कर पाई थी। ऐसे में IPL के नियम अनुसार गुजरात टाइटंस की टीम क्वालीफायर 2 में खेलेगी।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
गुजरात टाइटन्स
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, गेराल्ड कोएत्जी, साई किशोर, मोहम्मद सिराज।
इंपैक्ट प्लेयर: प्रसीद्ध कृष्णा
मुंबई इंडियंस
रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, चैरिथ असलंका / बेवोन जैकब्स, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह।
इंपैक्ट प्लेयर: अश्वनी कुमार/कर्ण शर्मा
