IPL 2025

IPL 2025: 9 साल बाद फाइनल में पहुंची RCB, पंजाब को किया चारों खाने चित

खेल दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

IPL 2025: RCB ने क्वालिफायर-1 में पंजाब को रौंदा, इस बल्लेबाज ने खेली शानदार पारी

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 2025 के 18 सीजन का पहला क्वालिफायर मुकाबला (Qualifier Match) पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच हुई फाइनल की जंग में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को करारी हार मिली है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) ने क्वालिफायर-1 में पंजाब किंग्स को बेहद आसान मुकाबले में रौंदते हुए फाइनल में जगह बना ली है। आरसीबी (RCB) की टीम कातिलाना गेंदबाजी करते हुए पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को मात्र 14.1 ओवरों में 101 रनों पर समेटा तो इसके बाद विराट कोहली का विकेट जल्दी गिरने के बाद भी धमाकेदार अंदाज में सिर्फ 10 ओवरों में आरसीबी ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। आरसीबी के गेंदबाजों के आगे श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के धाकड़ सूरमाओं ने घुटने टेक दिए। दूसरी तरफ, फिल साल्ट ने 27 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के उड़ाते हुए नाबाद 56 रनों की पारी खेली।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः IPL 2025: पंजाब किंग्स के तूफान में उड़ी मुंबई, इन बल्लेबाजों ने मचाया धमाल

पंजाब को अब फाइनल में पहुंचने का दूसरा मौका क्वालिफायर-2 (Qualifier-2) में जीतने के बाद मिल सकता है, जो मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले एलिमिनेटर की विनर के साथ खेला होगा।

चौथी बार फाइनल में पहुंची आरसीबी

इस तरह विराट की टीम साल 2016 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचने में सफल हुई। इससे पहले आरसीबी (RCB) 2009 और 2011 में फाइनल में पहुंची थी। पिछले 3 फाइनल में उसे सिर्फ हार मिली है। विराट कोहली को अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी का इंतजार है। उम्मीद करेंगे कि इस बार यह इंतजार समाप्त हो जाएगा और उनके कैबिनेट में एक आईपीएल ट्रॉफी हो। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है।

टॉस जीतना आरसीबी के लिए कारगर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिए। उन्हें पता था कि उनके पास जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार हैं तो यह अच्छा फैसला हो सकता है और यह पूरी तरह से सही भी साबित हुआ। पंजाब किंग्स के लिए मैच विनर साबित रहे प्रियांश आर्य 7, प्रभसिमरन सिंह 18, जोश इंग्लिस 4, नेहल वढेरा 8 रन के अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर 2 रन के रूप में बल्लेबाज आते गए और अपना विकेट गिफ्ट करते गए।

पंजाब के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके

इस अहम मुकाबले में पंजाब के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। प्रभसिमरन सिंह के 18 रनों के अलावा मार्कस स्टोइनिस ने 26 और अजमतुल्ला ने 18 रनों की पारी खेली। यही तीन बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर सके। जोश हेजलवुड (21/3), भुवनेश्वर कुमार (17/1) और यश दियाल (21/3) ने शुरुआत में पंजाब के होश उड़ाए तो आखिरी में सुयश शर्मा ने 3 विकेट लेकर पंजाब की हालत पतली कर दी। सहमालकिन प्रीति जिंटा का चेहरा उतर गया था।

ये भी पढ़ेंः IPL 2025: लखनऊ vs RCB का महामुकाबला आज, जानिए पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

फिल साल्ट की तूफानी फिफ्टी

लक्ष्य छोटा था तो माना जा रहा था कि विराट कोहली (Virat Kohli) की टीम कम ओवरों में जीतने की कोशिश करेगी। हुआ भी बिलकुल ऐसा ही। फिल साल्ट ने एक रन से खाता खोला तो विराट कोहली ने अर्शदीप सिंह को दो चौके ठोक दिए। हालांकि, वह 6.8 फीट लंबे कद के काइल जैमीसन की गेंद पर जोश इंग्लिस के हाथों लपके गए। इसके बाद मयंक अग्रवाल भी 13 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, फिल साल्ट ने कमाल की बैटिंग की और कप्तान रजत पाटीदार के साथ मिलकर टीम को 10 ओवरों में ही जीत दिला दी। रजत पाटीदार 15 रन बनाकर नाबाद रहे, वहीं 8 गेंदों में एक चौका और एक छक्का लगाया। यह आईपीएल इतिहास में 100 से अधिक रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ओवरों के लिहाज से तीसरी सबसे बड़ी जीत है।