आपके प्यार, आशीर्वाद और समर्थन की जरूरत: डॉ. महेश शर्मा

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट चुनाव 2024 दिल्ली NCR नोएडा राजनीति

Noida: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से बीजेपी की तरफ से चुनावी मैदान में हैं। डॉक्टर महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) ने हर दिन क्षेत्रवासियों से मुलाकात करने के लिए जनसंपर्क अभियान कर रहे हैं। इसका मकसद गौतमबुद्धनगर (Gautam Buddha Nagar) के शहरी इलाकों से लेकर गांव-गांव तक पहुंचना। डॉक्टर शर्मा ने अपने अनुभवों और काम के माध्यम से क्षेत्रवासियों को प्रेरित कर रहे हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ये भी पढ़ेंः उत्तराखंड में जमकर गरजे CM योगी..बोले समाधान नहीं, समस्या है कांग्रेस

डॉक्टर महेश शर्मा को उनके जनसंपर्क अभियान के लिए गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) की जनता धन्यवाद दे रही है। अपने विचारों और कर्मठता के माध्यम से, डॉ. शर्मा लोगों के दिलों में जगह बना चुके हैं।

डॉक्टर महेश शर्मा नोएडा सिटीजन फोरम (Noida Citizen Forum) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नोएडा महानगर के प्रबुद्धजनों के साथ शामिल हुए और उनसे संवाद किया। इस दौरान डॉक्टर शर्मा ने कहा कि मुझे अत्यंत हर्ष है कि नोएडा महानगर के प्रबुद्ध जन आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदान प्रतिशत बढ़वाने व भारी बहुमत के साथ कमल खिलाने हेतु प्रतिबद्ध हैं। इस चर्चा बैठक के दौरान डॉ. वी.के. गुप्ता, साध्वी प्रज्ञा भारती, प्रशांत त्यागी और अन्य प्रबुद्धजनो ने सहभागिता की।

ये भी पढ़ेंः भारत को विकसित देश की कतार में लाना PM मोदी का मकसद- CM धामी

सिकंदराबाद में आयोजित युवा सम्मेलन में भी डॉक्टर महेश शर्मा शामिल हुए। साथ ही गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र के परिश्रमी एवं कर्मठ युवाओं से एक बार पुनः लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में कमल खिलाने हेतु अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। और अपने आसपास के लोगों को लोकतंत्र के इस पावन उत्सव में सम्मिलित होने और मतदान करने के लिए जागरूक करने की अपील की।
इस युवा सम्मेलन के दौरान सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज, जिलाध्यक्ष विकास चौहान और पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

डॉक्टर महेश शर्मा संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर नोएडा सेक्टर-37 पहुंचे और बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस कार्यक्रम के दौरान पार्टी के नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।