IPL 2025

IPL 2025: प्लेऑफ की दौड़ में PBKS और MI की टक्कर, टॉप पर पहुंचने का सुनहरा मौका

IPL 2025 TOP स्टोरी Trending खेल दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

IPL 2025: आईपीएल 2025 के 69वें मैच में आज पंजाब किंग्स का सामना सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से होगा।

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 69वें मैच में आज पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) से होगा। बता दें कि शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हाई-स्कोरिंग (High-Scoring) मुकाबले में हार के बाद पंजाब किंग्स ने अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल करने का अहम मौका गंवा दिया था। अब यह मैच उनके लिए शीर्ष पर पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखने का सुनहरा अवसर है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

आपको बता दें कि 24 मई को खेले गए अपने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक रोमांचक हाई-स्कोरिंग मैच में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ PBKS ने अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचने का एक अहम मौका गंवा दिया। फिलहाल, श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स 13 मैचों में 17 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

ये भी पढ़ेंः England Tour: इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, टीम को मिला नया कप्तान

वहीं, 25 मई को चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 83 रन से हरा दिया। इसके बावजूद गुजरात टाइटंस 14 मैचों में 18 अंकों के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है। यदि पंजाब किंग्स सोमवार को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को हरा देती है, तो उसके 19 अंक हो जाएंगे और वह शीर्ष पर पहुंच जाएगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी 17 अंकों के साथ पंजाब के बराबरी पर है।

मुंबई इंडियंस के पास भी प्लेऑफ का मौका

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की बात करें तो हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टीम 13 मैचों में 16 अंक हासिल कर चुकी है। टीम का नेट रनरेट टूर्नामेंट में सबसे बेहतरीन है, जो प्लेऑफ की दौड़ में उसे बढ़त दिला सकता है। सोमवार का मुकाबला जीतकर मुंबई भी प्लेऑफ में अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहेगी।

Pic Social Media

चहल की उपलब्धता पर सस्पेंस

पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल चोट के चलते पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे। स्पिन कोच सुनील जोशी के अनुसार, उन्हें ‘छोटी सी चोट’ है। ESPNcricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक, कलाई की इस चोट के चलते वह मुंबई के खिलाफ मुकाबले में भी बाहर रह सकते हैं। लेकिन, टीम को उम्मीद है कि वे प्लेऑफ तक फिट हो जाएंगे।

गौरतलब है कि चहल का मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने हार्दिक को चार बार आउट किया है और उनके खिलाफ 74 गेंदों में सिर्फ 71 रन ही खर्च किए हैं। अगर चहल खेलते, तो यह मुकाबला और रोचक हो सकता था।

मुंबई इंडियंस की टीम में फिलहाल सभी खिलाड़ी उपलब्ध हैं। लेकिन, सोमवार के मुकाबले के बाद कई विदेशी खिलाड़ी टीम को छोड़ सकते हैं। फिलहाल रयान रिकेल्टन और कॉर्बिन बॉश दोनों चयन के लिए उपलब्ध हैं।

श्रेयस अय्यर की फॉर्म मुंबई के लिए चिंता का विषय हो सकती है, क्योंकि आईपीएल में वह जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर जैसे गेंदबाजों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। इन गेंदबाजों के खिलाफ उनका औसत 87 रन का रहा है।

ये भी पढ़ेंःIPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब को चटाई धूल, जानिए किसने खेली सबसे दमदार पारी

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, जोश इंगलिस, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल/प्रवीण दुबे।

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।