England Tour

England Tour: इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, टीम को मिला नया कप्तान

TOP स्टोरी Trending खेल
Spread the love

England Tour पर होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है।

England Tour: इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टेस्ट टीम (Indian Test Team) की घोषणा हो चुकी है। इस दौरे पर युवा बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) को भारतीय टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को उपकप्तान बनाया गया है। हेड कोच गौतम गंभीर और चयनकर्ताओं ने गिल की कप्तानी पर भरोसा जताया है, जिन्होंने अंडर-19 और आईपीएल में अपनी नेतृत्व क्षमता साबित की है।

आपको बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरू हो रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) द्वारा जारी 18 सदस्यीय स्क्वॉड में कई नए और पुराने चेहरों को शामिल किया गया है। इस टीम की घोषणा हेड कोच गौतम गंभीर और चयन समिति की सहमति के बाद की गई है। शुभमन गिल को कप्तानी सौंपे जाने का फैसला उनके युवा जोश, नेतृत्व क्षमता और हालिया प्रदर्शन को देखते हुए लिया गया है। उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप और आईपीएल में भी कप्तानी का अनुभव हासिल किया है।

साईं सुदर्शन को पहली बार मौका

इस दौरे पर तमिलनाडु के युवा बल्लेबाज साईं सुदर्शन (Sai Sudarshan) को भी पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। घरेलू क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन और आईपीएल में प्रभावशाली बल्लेबाजी के चलते उन्हें यह अवसर मिला है। 23 वर्षीय साईं सुदर्शन ने फर्स्ट क्लास, लिस्ट ए और टी20 फॉर्मेट में बेहतरीन औसत से रन बनाए हैं।

करुण नायर की टेस्ट टीम में वापसी

इसी के साथ, अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर ने भी टीम इंडिया में वापसी की है। 2017 के बाद से वह टीम से बाहर चल रहे थे, लेकिन घरेलू क्रिकेट में निरंतर अच्छे प्रदर्शन के चलते वह फिर से चयनकर्ताओं की नजर में आए हैं। उनकी वापसी से मिडिल ऑर्डर को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ेंः IPL 2025: दिल्ली और पंजाब के बीच आज होगी जोरदार टक्कर, जानिए पिच रिपोर्ट और प्लेइंग-11

Pic Social Media

इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की 18 सदस्यीय टीम

कप्तान: शुभमन गिल

उप-कप्तान/विकेटकीपर: ऋषभ पंत

अन्य खिलाड़ी: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साईं सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

पहला टेस्ट: 20–24 जून 2025 – हेडिंग्ले, लीड्स

दूसरा टेस्ट: 02–06 जुलाई 2025 – एजबेस्टन, बर्मिंघम

तीसरा टेस्ट: 10–14 जुलाई 2025 – लॉर्ड्स, लंदन

चौथा टेस्ट: 23–27 जुलाई 2025 – ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर

पांचवां टेस्ट: 31 जुलाई–04 अगस्त 2025 – द ओवल, लंदन

ये भी पढ़ेंः IPL 2025: हैदराबाद और RCB के बीच आखिरी ओवर तक रोमांचक टक्कर, जानें किसको मिली जीत

इंग्लैंड में भारत का टेस्ट रिकॉर्ड

बता दें कि टीम इंडिया (Team India) का इंग्लैंड में टेस्ट रिकॉर्ड अब तक मिश्रित रहा है। 1932 से 2022 के बीच भारत ने इंग्लैंड में 67 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से केवल 9 में जीत मिली है। 36 मुकाबलों में हार और 22 मैच ड्रॉ रहे हैं। लेकिन, नई टीम और नए नेतृत्व के साथ भारत इस बार इतिहास बदलने की कोशिश करेगा।