IPL 2025: पंजाब पर भारी पड़ी दिल्ली, इस बल्लेबाज ने पलटा पूरा मैच
IPL 2025: आईपीएल 2025 में 66 वां मुकाबला पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम हुआ। इस मैच को दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 6 विकेट से अपने नाम किया। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए यह इस सीजन का आखिरी मैच था, जिसमें उसे जीत मिली है। पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली की टीम ने 3 गेंद रहते लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

ये भी पढे़ंः IPL 2025: हैदराबाद और RCB के बीच आखिरी ओवर तक रोमांचक टक्कर, जानें किसको मिली जीत
इस मुकाबले में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टोनिस के 16 गेंदों में 44 रन और कप्तान अय्यर के 34 गेंदों में 53 रनों की बदौलत पूरे 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 206 रन का लक्ष्य दिल्ली के आगे रखा। 207 रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम से करुण नायर के 27 गेंदों में 44 रन और समीर रिजवी (Sameer Rizvi) के 25 गेंदों में 58 रनों की बदौलत 19.3 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। दिल्ली (DC) इस जीत के साथ आईपीएल 2025 में अंक तालिका में 15 पॉइंट्स के साथ 5वें नंबर पर रहते हुए अपना अभियान समाप्त किया। उन्हें 14 मैचों में 7 मैं जीत और 6 में हार का सामना करना पड़ा, जबकि एक मैच रद्द हो गया था।
अय्यर और स्टोइनिस की शानदार बैटिंग
दौनों टीमों के बीच खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही, प्रियांश आर्या (Priyansh Arya) 6 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद जोश इंगलिस और प्रभसिमरन के बीच दूसरे विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी हुई। इस पार्टनरशिप को विपरज निगम ने तोड़ा। उन्होंने इंगलिस (32) और प्रभसिमरन (28) दोनों को पवेलियन भेजा। इसके बाद पंजाब का मिडिल ऑर्डर इस मैच में बुरी तरह फ्लॉप हो गया। कप्तान श्रेयस एक छोर पर डटे रहे और लगातार रन बनाते रहे, लेकिन उन्हें दूसरे छोर कोइ टिक नहीं सका। अय्यर 34 गेंदों में 53 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। एक समय इस मैच में पंजाब का 200 तक पहुंचना थोड़ा मुश्किल लग रहा था लेकिन अंत में मार्कस स्टोइनिस ने 16 गेंदों में नाबाद 41 रनों की पारी खेलकर टीम को 206 के स्कोर तक पहुंचाया। दिल्ली की ओर से सबसे सफल बल्लेबाज मुस्तफिजुर रहमान रहे, उन्होंने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए।
ये भी पढे़ंः England Tour: इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, टीम को मिला नया कप्तान
समीर रिजवी ने खेली शानदार पारी
207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को उनके सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और फाफ डु प्लेसिस ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी हुई। राहुल 21 गेंदों में 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फाफ ने 15 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली। आईपीएल में डेब्यू कर रहे सेदिकुल्लाह अटल 16 गेंदों में 2 छक्कों की मदद से 22 रन बनाने में सफल रहे। इसके बाद समीर रिजवी और करुण नायर के बीच 62 रनों की साझेदारी हुई। नायर इस मैच में अच्छी लय में दिख रहे थे लेकिन वो अर्धशतक लगाने से चूक गए। उन्होंने 27 गेंदों में 44 रनों की अच्छी पारी खेली। दिल्ली को आखिरी दो ओवर में 22 रन की आवश्यकता थी, जो मॉडर्न डे क्रिकेट में उतना मुश्किल नहीं है। स्टब्स और रिजवी की जोड़ी ने आसानी से दिल्ली को जीत दिला दी। समीर रिजवी 25 गेंदों में 58 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं 14 गेंदों में 18 रनों की अच्छी पारी खेली।
