Noida News

Noida News: नोएडा की इस सोसायटी में जमकर बवाल मचा

दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Noida News: नोएडा की इस सोसायटी में खूब हुआ हंगामा, जानिए क्या है कारण

Noida News: नोएडा की एक सोसायटी से बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि नोएडा के सेक्टर-78 की एक सोसाइटी में खूब हंगाामा हुआ। सेक्टर-78 स्थित सिक्का कार्मिक सोसायटी (Sikka Karmik Society) में बिल्डर की कारगुजारी को लेकर 7 घंटे तक बवाल मचा। बता दें कि सोसाइटी के क्लब हाउस (Club House) में बनी जिम के संचालन की जिम्मेदारी बिल्डर ने थर्ड पार्टी को दे दी। इसके लिए एग्रीमेंट भी करवाया गया। रविवार को जिम के उद्घाटन के पहले निवासियों ने खूब बवाल किाय। बवाल के बाद मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंची। पुलिस ने सभी पक्षों से बातचीत की गई। आखिर में जिम (Gym) संचालन करने वाली थर्ड पार्टी ने अपने संसाधनों को ले जाने पर सहमति बनी। सोसायटी में लगभग 7 घंटे तक यह हंगामा चला।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Noida से गुरुग्राम, 180 की रफ़्तार से दौड़ेगी गाड़ी, नहीं जाना होगा दिल्ली

सोसायटी में संचालित क्लब निवासियों के प्रयोग के लिए ही होता है। यह उनकी मूलभूत सुविधाओं का एक हिस्सा है। यहां बनी जिम के संचालन की जिम्मेदारी बिल्डर (Builder) ने एग्रीमेंट कर थर्ड पार्टी को सौंप दिया था। रविवार को जिम का उद्घाटन होना था। निवासियों को इसकी जानकारी मिली। सबसे पहले सोसायटी की महिलाओं ने मोर्चा संभाला। प्रबंधन से उनके कार्यालय में बातचीत की। लेकिन प्रबंधन (Management) और महिलाओं के बीच हुई बातचीत में कोई सहमति नहीं बनी।

आक्रोशित निवासियों ने क्लब हाउस के प्रवेश द्वार पर ताला लगा दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची। जिम का संचालन करने वाली थर्ड पार्टी से निवासियों की नोकझोंक हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत की। आखिर में क्लब हाउस में संचालित जिम पर निवासियों का अधिकार बताया। पुलिस ने प्रबंधन और जिम का संचालन करने वाली एजेंसी से बातचीत की। जिम संचालन के लिए आयी थर्ड पार्टी ने सोमवार को अपने लगाए सभी संसाधन वापस ले जाने की बात कही।

ये भी पढ़ेंः Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में आख़िर ये चल क्या रहा है?

जिम को कमर्शियल बनाने की थी तैयारी

सोसाइटी के निवासियों के अनुसार क्लब में संचालित जिम में बिल्डर ने कुछ संसाधन खुद से लगाए थे। इसके बाद थर्ड पार्टी से एग्रीमेंट कर दूसरे संसाधन लगाकर इसके संचालन की तैयारी थी। जिम संचालन करने को आई थर्ड पार्टी इसको कमर्शियल बनाने की तैयारी में थी। सभी निवासी ने इसका विरोध किया है।