IPL 2025: बेकार गई जायसवाल-सूर्यवंशी की तूफानी पारी, पंजाब के गेंदबाजों ने किया कमाल
IPL 2025: आईपीएल 2025 के 18 वें सीजन का 59 वां मुकाबला बहुत ही शानदार हुआ। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच खेला गए इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 10 रन से हरा दिया है। आपको बता दें कि पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की और 220 रनों का लक्ष्य रखा था। इस दौरान नेहाल वढ़ेरा (Nehal Vadhera) और शशांक सिंह (Shashank Singh) ने शानदार पारी खेली। नेहाल ने 37 गेंद 70 रन और शशांक ने 30 गेंद में 59 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम 209 रन ही बना सकी। हरप्रीत बराड़ की स्पिन के जादू में राजस्थान के विस्फोटक बल्लेबाज फंसते चले गए और टीम 209 रन तक ही पहुंच पाई। इस तरह पंजाब ने मुकाबले को 10 रन से जीत लिया।

ये भी पढ़ेंः IPL 2025: बेंगलुरु में बारिश बनी विलेन, RCB-KKR की जंग शुरू होने से पहले ही खत्म
इस मैच को जीतकर पंजाब ने प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। पंजाब साल 2014 के बाद पहली बार प्लेऑफ में पहुंचेगी। पंजाब की जीत में सबसे बड़ा योगदान नेहाल वाढेरा और हरप्रीत बराड का रहा। वाढेरा ने 70 रन और हरप्रीत ने 3 अहम विकेट लिए। जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम (Sawai Man Singh Stadium) में हुए इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 220 रनों का लक्ष्य मिला था। जवाब में यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने अपनी टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर 5वें ओवर में ही टीम का स्कोर 60 रन से पार पहुंचा दिया था। इस बीच वैभव सूर्यवंशी 15 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हो गए। यशस्वी जायसवाल ने एक छोर संभाले रखा, लेकिन फिफ्टी पूरी करते ही वो भी पवेलियन लौट गए। जायसवाल ने 9 चौके और 1 छक्के से सुसज्जित अपनी पारी में 25 गेंद खेलकर 50 रन बनाए।
संजू सैमसन (Sanju Samson) ने इस मैच में रिटर्न किया, लेकिन वो मात्र 20 रह ही बनाकर आउट हो गए। रियान पराग से टीम को एक बड़ी पारी की जरूरत थी, उन्हें 13 रन के स्कोर पर हरप्रीत बराड ने क्लीन बोल्ड कर दिया। बड़ी पार्टनरशिप ना होना राजस्थान की मुश्किलें बढ़ा रहा था।
ये भी पढ़ेंः Neeraj Chopra: गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने वाक़ई इतिहास रच दिया
ध्रुव जुरेल किसी आयरन मैन की तरह एक छोर संभाले हुए थे, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें साथ नहीं मिल पा रहा था। ध्रुव जुरेल और शिमरोन हेटमायर के बीच 37 रनों की पार्टनरशिप हुई, वहीं जब हेटमायर 11 रन बनाकर आउट हुए तब राजस्थान को जीत के लिए 16 गेंद में 39 रन की आवश्यकता थी।
आखिरी ओवर में चाहिए थे 30 रन
राजस्थान रॉयल्स को आखिरी ओवर में 30 रन की जरूरत थी। 19वें ओवर में अर्शदीप सिंह गेंदबाजी करने आए, जिसमें उन्होंने मात्र 8 रन दिए जिससे मुकाबला काफी हद तक पंजाब के पक्ष में आ गया था। आखिरी ओवर में मार्को जानसेन ने बॉलिंग की, उनकी पहली 4 गेंदों के बाद ही मैच का रिजल्ट तय हो चुका था। पहली 2 गेंदों पर सिर्फ दो रन ही मिले, वहीं अगली 2 बॉल पर उन्होंने ध्रुव जुरेल और वानिंदु हसरंगा को आउट कर दिया। आखिरी 2 गेंदों पर दो चौंकों का राजस्थान को कोई फायदा नहीं मिला।
