Infosys के इंजीनियर्स के लिए बड़ी और जरूरी खबर
Infosys: इन्फ़ोसिस के इंजीनियर्स यह खबर जरूर पढ़ लें। आपको बता दें कि इंफोसिस (Infosys) ने एक बार फिर अपनी वर्क फ्रॉम होम पॉलिसी (Work From Home Policy) में बड़ा बदलाव कर दिया है। अब कंपनी ने अपने कर्मचारियों को एक नया मेल भेजा है, जिसमें कहा गया है कि अब एक महीने में 10 दिन ऑफिस आना अनिवार्य होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी ने यह फैसला कैंपस में उपस्थिति (Attendance) को बढ़ावा देने के लिए लिया है। इंफोसिस हाइब्रिड मॉडल को लेकर हमेशा चर्चा में रहता है, लेकिन अब कंपनी इस मॉडल में बदलाव करते हुए नया नियम लागू कर रही है और वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) पर और अधिक पाबंदी लगा रही है। यानी, अगर आप इंफोसिस (Infosys) के कर्मचारी हैं, तो आपको महीने में 10 दिन ऑफिस आकर काम करना होगा। इसके साथ ही, अनुपस्थिति को लेकर भी नए नियम बनाए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Parenting Course: अच्छा पेरेंट्स बनने के लिए यहां शुरू हो रहा है कोर्स..जरूर पढ़िए

वर्क फ्रॉम होम पॉलिसी में बदलाव
इंफोसिस (Infosys) की यह नई नीति ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों को कैंपस में बुलाने के लिए तैयार की गई है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने एक ईमेल के जरिए बेंगलुरु स्थित अपने कर्मचारियों को सूचित किया है कि 10 मार्च 2025 से वर्क फ्रॉम होम करने वाले कर्मचारियों की संख्या सीमित की जाएगी। अब इस नए नियम के तहत कर्मचारियों के लिए महीने में 10 दिन ऑफिस आना अनिवार्य होगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
इंफोसिस में करीब 3,23,000 कर्मचारी करते हैं काम
इंफोसिस (Infosys) में करीब 3,23,000 कर्मचारी काम करते हैं। हालांकि, इंफोसिस (Infosys) के इस नए नियम को JL5 स्तर तक के कर्मचारियों के लिए लागू किया गया है। टीम लीडर्स ज्यादातर JL5 स्तर पर होते हैं, जबकि इसके नीचे सॉफ्टवेयर इंजीनियर, वरिष्ठ इंजीनियर, सिस्टम इंजीनियर और कंसल्टेंट आते हैं। वहीं, JL6 और उससे ऊपर के पदों पर मैनेजर, सीनियर मैनेजर, डिलीवरी मैनेजर और सीनियर डिलीवरी मैनेजर शामिल होते हैं। हालांकि, उनके लिए यह नियम अभी तक नहीं लागू है।
ये भी पढ़ेंः Vande Bharat: पटना से दिल्ली के बीच दौड़ेगी वंदे भारत..ये रही डिटेल
