Vande Bharat: पटना से दिल्ली रूट पर अब जल्द ही नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी।
Vande Bharat: पटना से दिल्ली रूट पर अब जल्द ही नई वंदे भारत एक्सप्रेस (New Vande Bharat Express) ट्रेन चलाई जाएगी, जो लगभग एक हजार किलोमीटर का सफर 12 घंटे से भी कम समय में पूरा करेगी। बता दें कि शुरुआत में यह ट्रेन होली स्पेशल (Holi Special) के रूप में चलेगी, जिसके बाद इसे नियमित रूप से चलाया जाएगा। इस ट्रेन के रैक (Rack) को चेन्नई स्थित इंट्रीग्रल कोच फैक्ट्री में तैयार किया गया है और इसका संचालन पूर्व मध्य रेलवे द्वारा किया जाएगा। पढ़िए पूरी डिटेल्स…
ये भी पढ़ेः Bihar News: वैशाली में बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप का जल्द होगा उद्घाटन

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
देश की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली वंदे भारत ट्रेन
रेलवे (Railway) के एक अधिकारी ने बताया कि अगर पटना से दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस (Delhi Vande Bharat Express) चलती है, तो यह ट्रेन देश की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस बन जाएगी। यह ट्रेन तेज, आरामदायक और आधुनिक सफर के साथ दिल्ली और पटना के बीच यात्रा करने वालों को बेहतर अनुभव प्रदान करेगी। वर्तमान में राजेंद्र नगर टर्मिनल से चलने वाली तेजस राजधानी एक्सप्रेस को इस ट्रेन से तुलना की जाती है, जो करीब 12:30 घंटे का समय लेती है।
ये भी पढ़ेः Bihar सरकार ट्रक मालिकों और चालकों की समस्याओं के समाधान के लिए उठाएगी ठोस कदम
तेजस राजधानी के आगे चलेगी वंदे भारत
निर्धारित रूट के मुताबिक, पटना-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस (Patna-New Delhi Vande Bharat Express) को तेजस राजधानी एक्सप्रेस के आगे-आगे चलाने की योजना बनाई गई है। यह ट्रेन शाम 7 बजे पटना से खुलेगी और अगले दिन सुबह 7:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
वहीं, वापसी में यह ट्रेन सुबह 8:25 बजे नई दिल्ली (New Delhi) से रवाना होकर रात 8 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन आरा, बक्सर, डीडीयू, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल होते हुए सीधे नई दिल्ली स्टेशन पर रुकेगी। तेजस राजधानी एक्सप्रेस भी राजेंद्र नगर टर्मिनल से 7:10 बजे और जंक्शन से 7:35 बजे रवाना होती है, और वंदे भारत एक्सप्रेस को इससे 35 मिनट पहले प्रस्थान करने की तैयारी की गई है।
