भूलकर भी नहीं देखना चाहिए इन लोगों को होलिका दहन, होगा बुरा असर

Trending Vastu-homes

Holika Dahan 2024: फाल्गुन मास की पुर्णिमा तिथि को होलिका की पूजा और दहन का विधान है। होलिका दहन ( Holika Dahan) को न केवल धार्मिक बल्कि ज्योतिष का भी महत्व है। मान्यता अनुसार होलिका दहन ( Holika Dahan) की पूजा अर्चना करने से जीवन में आने वाले सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि होलिका दहन पर कुछ खास लोगों को भूलकर भी पूजा में शामिल नहीं होना चाहिए, वरना उनके जीवन में दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

होलिका दहन ( Holika Dahan) से दूर रहना चाहिए इन पांच तरह के लोगों को:

pic: social media

जितनी भी प्रेगनेंट महिलाएं हैं, इन्हें भी होलिका दहन ( Holika Dahan) से दूरी बना लेनी चाहिए। क्योंकि मान्यता अनुसार ऐसा करने से गर्भ में पल रहे शिशु के ऊपर इसका असर देखने को मिलता है। इस नियम की अनदेखी करने से मां बच्चे दोनों की सेहत बिगड़ सकती है।

दरअसल, शादी के बाद पहली बार नई दुल्हन को होलिका दहन ( Holika Dahan) देखना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने पर दांपत्य जीवन में कई तरह की दिक्कतें उत्पन्न हो सकती है। पूरा जीवन संकटों से घिर जाता है और साथ ही सुख समृद्धि की कमी होने लग जाती है।

हिंदू परंपरा के अनुसार, जिन लोगों की इकलौती संतान होती है, उन्हें भी होलिका दहन न देखनी चाहिए न ही इसकी पूजा करनी चाहिए। घर के किसी सदस्य को उनकी जगह ये परंपरा निभा लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: Vastu Tips: घर में पितरों की फोटो होनी चाहिए या नहीं?

बहू और सास दोनों को कभी भी एक साथ होलिका दहन नहीं देखना चाहिए। क्योंकि ऐसी मान्यता है कि इससे उनके जीवन में दरार आ सकती है और दोनों के बीच रिश्ते खराब हो सकते हैं। इसलिए सास और बहू दोनों को एक साथ होलिका दहन नहीं देखना चाहिए।

मान्यता है कि जिस भी जगह पर होलिका दहन होता है, वहां पर बुरी शक्तियां का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए नवजात बच्चे को होलिका दहन वाली जगह पर नहीं जाना चाहिए। इससे बच्चे को कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं।