Vastu tips: घर में रखें ये एक वस्तु, नहीं होगी कभी पैसों की तंगी

Trending Vastu-homes

Vastu Tips: पैसे कमाने के लिए लोग दिन रात लगातार मेहनत करते हैं। कोई शारीरिक श्रम करके पैसा कमाता है तो कोई बुद्धि का उपयोग करके। लेकिन किसी न किसी तरह से लोग रोजमर्रा की जरूरतों की पूर्ति करने के लिए मेहनत जरूर करते हैं। वैसे तो हर एक व्यक्ति कि ये चाहत होती है कि उसके ऊपर कभी भी आर्थिक समस्या न आए। ऐसे में यदि आप भी इस तरह की समस्या से निजात पाना चाहते हैं तो, वास्तु शास्त्र में कई सारी चीजों के बारे में खुलकर बताया गया है। जिससे व्यक्ति के जीवन में घटित होने वाली समस्याएं दूर हो जाती हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

अपने घर में जरूर रखें इस चमत्कारी वस्तु को

यदि माता लक्ष्मी जी को आप खुश करना चाहते हैं और ये भी चाहते हैं कि आपके घर में उनका वास हो तो तमाम तरह के उपाय बताए गए हैं। जैसे कि सुख शांति कहीं खो सी गई है, परिवार में आय दिन लड़ाई – झगड़ा होता रहता है। इसके अलावा शादी – शुदा जीवन में कष्ट है तो मोर का पंख बहुत ही ज्यादा लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

जानिए क्यों मिलता है लाभ

मोर का पंख बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। इसके अलावा मोर देवी देवताओं का भी प्रिय होता है। इसे घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इसके अलावा धन की कमी भी नहीं होती है।

नाचते हुए मोर की घर में लगा सकते हैं तस्वीर

यदि आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं , तो घर में नाचते हुए मोर की प्रतिमा लगा सकते हैं। इससे धन से जुड़ी किसी भी तरह की दिक्कतें दूर हो जाएंगी। यदि वैवाहिक जीवन में कष्ट है, तो भी घर में मोर के पंख की तस्वीर को लगा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में हर तरह के कष्ट दूर हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: पढ़ाई में नहीं लग रहा है तो अपनाएं इन वास्तु उपायों को, करियर में भी मिलेगी सफलता

सुख समृद्धि में होगी वृद्धि

यदि आप मोर के तस्वीर को ड्राइंग रूम में लगाते हैं तो सुख समृद्धि की वृद्धि होगी। हर तरह की नकारात्मकता दूर हो जाएगी और घर के सभी सदस्यों के जीवन में सफलता के साथ स्थिरता भी आएगी।