Hyperloop Project: दिल्ली से जयपुर का सफर मात्र 30 मिनट में होगा पूरा, पढ़िए खुश कर देने वाली खबर
Hyperloop Project: राजधानी दिल्ली से जयपुर जाने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आपको बता दें कि दिल्ली से जयपुर का सफर अब मात्र आधे घंटे में पूरा किया जा सकेगा। भारत के पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम (Public Transport System) में बड़ी क्रांति आने वाली है। भारत का पहला हाइपरलूप टेस्ट ट्रैक (Hyperloop Test Track) बनकर पूरी तरह से तैयार है। इसका वीडियो रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Minister Ashwini Vaishnav) ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो से यह साफ हो गया है कि भारत में हाई-स्पीड ट्रांसपोर्ट सिस्टम अब लॉन्चिंग के लिए बनकर तैयार है। इस हाइपरलूप ट्रैक को आईआईटी मद्रास (IIT Madras) ने तैयार किया है। जोकि 422 किलोमीटर लंबा है।
ये भी पढे़ंः Great Planetary Alignment: आसमान में 28 फ़रवरी को दिखाई देगा अद्भुत नजारा
आईआईटी मद्रास ने तैयार किया 422 मीटर का ट्रैक
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि सरकार और एकेडमिक सहयोग भविष्य के परिवहन में नवाचार को बढ़ावा दे रहा है। हाइपरलूप ट्रैक में दिखाया गया है कि 350 किलोमीटर की दूरी को तय करने में मात्र 30 मिनट का ही समय लगेगा। अगर इसे वास्तविकता में लागू किया जाए तो दिल्ली से जयपुर की दूरी आधे घंटे में पूरी कर ली जाएगी। रेल मंत्री ने बताया कि 422 मीटर का पहला पॉड तकनीक के मामले में बहुत मददगार साबित होगा।
स्पीड भी जान लीजिए
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि अब समय आ गया है आईआईटी मद्रास को दस लाख डॉलर की तीसरी सहायता प्रदान की जाए। आपको बता दें कि इससे पहले भारत सरकार आईआईटी मद्रास को 20 लाख डॉलर की सहायता प्रदान कर चुकी है। रेल मंत्री ने बताया कि भारतीय रेलवे पहला कटमर्शियल प्रोजेक्ट तब लॉन्च करेगा जब एक्सपेरिमेंट पूरा होने के बाद वह तैयार हो जाएगा।
ये भी पढे़ंः Google Pay: GPay से पैसे ट्रांसफर करने वालों को बड़ा झटका

जानिए क्या है हाइपरलूप
आपको बता दें कि हाइपरलूप (Hyperloop) भविष्य की तकनीक है। जिसमें ट्रेन को एक स्पेशल ट्रैक पर हाईस्पीड में दौड़ाया जाएगा। अगर यह ट्रायल सफल रहा तो भारत में पब्लिक ट्रांसपोर्ट (Public Transport) में बड़ा बदलाव आएगा। इस प्रोजेक्ट में वैक्यूम ट्यूबों को स्पेशल कैप्सूल के माध्यम से मैक 1 तक की स्पीड पर चलाया जाएगा। इसको बनाने में वित्तीय सहायता रेल मंत्रालय की ओर से की जा रही है, जबकि इसका निर्माण आईआईटी मद्रास (IIT Madras) में किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मैक 1 की स्पीड 1224 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।
