हिंदी न्यूज चैनल India TV में बड़े स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी की चर्चा सामने आ रही है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक संस्थान में चल रही “ऑडिट” प्रक्रिया के दौरान कई कर्मचारियों को कार्यमुक्त किया गया है।
सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि अब तक करीब 15 कर्मचारियों को टीम से हटाया जा चुका है। इनमें चैनल की वेबसाइट से जुड़े लगभग 5 कर्मचारी भी शामिल बताए जा रहे हैं।
आने वाले दिनों में और छंटनी की आशंका
मीडिया गलियारों में यह चर्चा भी तेज है कि आने वाले समय में और कर्मचारियों पर कार्रवाई हो सकती है। कुछ सूत्रों का दावा है कि संस्थान में दर्जनों कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी चल रही है। हालांकि इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
प्रबंधन की ओर से नहीं आया बयान
फिलहाल India TV प्रबंधन की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं संस्थान के कर्मचारियों के बीच इस खबर को लेकर असमंजस और चिंता का माहौल बताया जा रहा है।
