भारत-श्रीलंका फाइनल: ये बन सकती है ‘विलेन’!

क्रिकेट WC खेल दिल्ली NCR

कुमार विकास, ख़बरीमीडिया

Asia Cup Final: भारत और श्रीलंका के बीच 17 सितंबर रविवार को एशिया कप का महामुकाबला खेला जाना है। जिसका क्रिकेट फैंस भी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। एक तरफ जहां श्रीलंका ने 2022 का ख़िताब जीता था तो वही दूसरी तरफ उससे पहले 2018 में भारतीय टीम ने इसपर कब्जा जमा चुकी है। भारतीय टीम की नज़र कल बड़ी जीत पर होगी।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में विद्या समीक्षा केंद्र का उद्घाटन, शिक्षा व्यवस्था बनेगी Swift, Smart और Simple

pic-social media

रविवार दोपहर 3 बजे से कोलंबो में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा जिसमें बारिश के भी आने की उम्मीद है लेकिन अगर कल बारिश की वजह से मैच नहीं होता है तो इसके लिए रिजर्व डे रखा गया है और दोनों दिन बारिश की वजह से अगर खेल नहीं हुआ तो दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: पहले छोड़ दी डॉक्टरी, फिर त्यागा IAS का पद, अब करती ये काम

pic-social media

1984 से 2023 तक 15 बार एशिया कप खेला जा चुका है जिसमें भारत ने 7 और श्रीलंका ने 6 बार फाइनल का खिताब अपने नाम किया है। वही भारत और श्रीलंका से बुरी हार के बाद बाहर हुई पाकिस्तान की टीम ने मात्र 2 बार ही खिताब जीत पाई है।

एशिया कप में अभी तक भारत और श्रीलंका के बीच 8 बार फाइनल मुकाबला खेला गया है जिसमे भारतीय टीम का दबदबा सबसे अधिक रहा है। भारत ने 5 बार 1984,1988,1991,1995,और आखिरी बार 2010 के फाइनल में श्रीलंका को मात देकर एशिया क्रिकेट का बादशाह बना था। वही श्रीलंका टीम ने भारत को 1997,2004 और 2008 के फाइनल में भारत को पटखनी दी थी।13 साल बाद दोनों टीमें एशिया कप के फाइनल में एक दूसरे के सामने उतर रही है।

READ: Asia Cup-Team India-khabrimedia-Latest Sports News-Top News Cricket