दिल्ली से दर्दनाक ख़बर..IIT के छात्र ने दम तोड़ा

दिल्ली NCR
Spread the love

दिल्ली से दर्दनाक ख़बर सामने आ रही है। दिल्ली आईआईटी के सामने एसडीए मार्केट के पास सड़क पार करते समय एक कार ने दो लोगों को कुचल दिया। आपको बता दे की कार के चपेट में आने से एक की मौत हो गई और एक घायल हो गया। मरने वाला अशरफ नवाज खान और घायल अंकुर शुक्ला दोनों आईआईटी में पीएचडी स्टूडेंट हैं। ]

वे कैंपस की ओर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार कुछ दूरी पर लावारिस हालत में मिली। दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी ड्राइवर की पहचान कर ली गई है।

read:- delhi, delh iit , sda market, iit student ,accident